सरकार मजबूत बुनियादी ढांचा, स्वच्छ पेयजल और गुणवत्तापूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध: रणबीर गंगवा
चंडीगढ़, 19 अक्टूबर- हरियाणा के लोक निर्माण तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा दिवस और भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
श्री गंगवा ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर बढ़ने का प्रतीक है। यह त्योहार हमें समाज में एकता, प्रेम और सेवा भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीयों की रोशनी का नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आशा का उत्सव है। यह पर्व हमें सिखाता है कि जब मन में विश्वास और नीयत में अच्छाई हो, तो हर अंधकार मिट सकता है।
श्री गंगवा ने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे इस दीपावली को स्वदेशी और पर्यावरण-संवेदनशील तरीके से मनाएं। मिट्टी के दीये जलाएं, स्थानीय क...





