Monday, June 1Malwa News
Shadow

Hindi

सरकार किसानों की फसल का हर दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

सरकार किसानों की फसल का हर दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 25 अक्तूबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसानों की फसल का एक—एक दाना खरीदने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर किसान हित में कार्य कर रही है। प्रदेश में इन दिनों धान और बाजरे की फसल की खरीद का कार्य चल रहा है, लेकिन खरीद की आड़ में सरकार के साथ धोखाधड़ी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री आज यहां धान और बाजरा खरीद प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में सभी जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक भी ऑनलाइन जुड़े। बैठक में धान—बाजरा खरीद से जुड़ी व्यवस्थाओं, मंडियों की स्थिति, किसानों की शिकायतों और ई-खरीद प्रणाली की सम...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का किसान मोर्चा व गन्ना उत्पादक किसानों ने किया धन्यवाद

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का किसान मोर्चा व गन्ना उत्पादक किसानों ने किया धन्यवाद

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 25 अक्तूबर— हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा हाल ही में गन्ने के रेट में बढ़ोतरी किए जाने के फैसले को लेकर किसानों में अपार हर्ष का माहौल है। विशेष रूप से गन्ना बाहुल्य जिलों के किसानों और किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने इसे “मुख्यमंत्री की ओर से किसानों को दिवाली का तोहफा” बताया है। किसानों और किसान मोर्चा के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन मुख्यमंत्री निवास, संत कबीर कुटीर, पर पहुंचकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया जा रहा है। किसान मुख्यमंत्री को गन्ने की पुली भेंट कर अपनी खुशी और कृतज्ञता प्रकट कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जो स्वयं कृषक पृष्ठ भूमि से हैं और हमेशा किसानों के हितों के लिए तत्पर रहते हैं। अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होते ही किसान हित में बड़ा निर्णय लेते हुए गन्ने के राज्य सलाहकार मूल्य...
हरियाणा में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर   1 से 25 नवंबर तक आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रम: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर   1 से 25 नवंबर तक आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रम: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 25 अक्तूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को पूरे प्रदेश में गरिमापूर्ण तरीके के साथ मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में 1 नवंबर से 25 नवंबर तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित किए जाएंगे। 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज यहां कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सभी उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, त्याग और शिक्षाओं से प्रेरणा प्राप्त करने हेतु आयोजित सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक स्कूली विद्यार्थियों और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की ज...
खरीफ खरीद सीजन में अब तक 9029.39 करोड़ रुपये की अदायगी किसानों के बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित

खरीफ खरीद सीजन में अब तक 9029.39 करोड़ रुपये की अदायगी किसानों के बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 23 अक्टूबर -- हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन 2025 - 26 के दौरान किसानों के खातों में अब तक 9029.39 करोड़ रुपये की अदायगी उनके बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित की जा चुकी है। इस तरह सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान सुनिश्चित किया है। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितों को देखते हुए सभी निर्धारित अनाज मंडियों में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने कहा कि जिले में हैफेड, वेयर हाउस और फूड एंड सप्लाई एजेंसियों द्वारा धान की खरीद की जा रही है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि धान की फसल बेचने में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से धान की खरीद की जा रही है। राज...
सरकारी चिकित्सा संस्थानों में चिकित्सा उपकरणों की कमी नहीं रहने देंगे : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

सरकारी चिकित्सा संस्थानों में चिकित्सा उपकरणों की कमी नहीं रहने देंगे : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 23 अक्तूबर – हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि राज्य सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सा उपकरणों और मशीनों की कोई कमी न रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार नए उपकरणों और आधुनिक मशीनों की खरीद की जा रही है तथा उन्हें समय-समय पर संस्थानों में भेजा जा रहा है। हाल ही में प्रदेश के छह जिलों—पंचकूला, नारनौल, पानीपत, रेवाड़ी, सोनीपत और गुरुग्राम—के सरकारी अस्पतालों में नई अल्ट्रासाउंड मशीनें भेजी गई हैं। इन मशीनों के इंस्टॉलेशन का कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही मरीजों की जांच शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (HMSCL)&nbs...
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र  मोदी के नेतृत्व में सरकार कर रही है निरंतर किसान हित के कार्य : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र  मोदी के नेतृत्व में सरकार कर रही है निरंतर किसान हित के कार्य : मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 23 अक्टूबर -हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर किसान हित में कार्य कर रही है।  चाहे किसानों के गन्ने का एमएसपी बढ़ाने की बात हो या धान एवं गेहूं आदि फसलों की एमएसपी पर खरीद हो, हर कदम किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आज अपने सरकारी आवास संत कबीर कुटीर में किसानों से बात कर रहे थे। आज कुरुक्षेत्र, यमुनानगर समेत कई क्षेत्रों से अनेक किसान दीपावली के अवसर पर गन्ने का एमएसपी बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने आए थे। गन्ने का एमएसपी बढ़ाने से गदगद हुए किसानों ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और उनके माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि दीपावली के अवसर पर बिना मांगे एमएसपी बढ़ाना किसानों के लिए सबसे बड़ा तोहफ...
फरीदाबाद में 15 फीट ऊँचे आशादीप का प्रज्ज्वलन- प्रकाश, एकता और आशा का महोत्सव  – विपुल गोयल

फरीदाबाद में 15 फीट ऊँचे आशादीप का प्रज्ज्वलन- प्रकाश, एकता और आशा का महोत्सव  – विपुल गोयल

Haryana, Hindi
चंडीगढ, 21 अक्टूबर -प्रकाश के पावन पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल की गरिमामयी उपस्थिति में फरीदाबाद के लेबर चौक पर 15 फीट ऊँचे भव्य आशादीप के प्रज्ज्वलन का भव्य आयोजन हुआ। यह दीप न केवल एक प्रतीक है, बल्कि एकता, सद्भाव और आशा के अमृतमयी प्रकाश का संदेशवाहक बनकर समूचे फरीदाबाद को आलोकित करेगा। श्री विपुल गोयल ने दीप प्रज्ज्वलन के अवसर पर अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। जब हम समाज के प्रत्येक वर्ग तक इस प्रकाश को पहुँचाने का संकल्प लेते हैं, तभी यह पर्व अपने सच्चे अर्थों में सार्थक होता है। इस भव्य आयोजन में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसने ...
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वृद्धाश्रम में मनाया दीपोत्सव, वृद्धजनों संग बाँटी खुशियाँ

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वृद्धाश्रम में मनाया दीपोत्सव, वृद्धजनों संग बाँटी खुशियाँ

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, अक्टूबर 21: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दीपावली के पावन अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के साथ दीपोत्सव मनाया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं, उन्हें मिठाइयाँ वितरित कीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री सैनी ने वृद्धजनों के साथ आतिशबाजी कर इस उत्सव की खुशियाँ सांझा कीं। उन्होंने कहा कि पंचकूला के वृद्धाश्रम में पहुंचकर सम्माननीय वृद्धजनों के साथ दीपोत्सव मनाना एक अत्यंत आत्मीय, प्रेरणादायी और आनंददायक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम, स्नेह और मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक है, जो हमें यह सिखाता है कि सच्चा उत्सव वही है, जिसमें हर चेहरे पर मुस्कान और हर हृदय में अपनत...
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की पहल पर सिविल अस्पताल पंचकूला को मिली अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की पहल पर सिविल अस्पताल पंचकूला को मिली अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 21 अक्तूबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की पहल पर पंचकूला जिले के नागरिकों को इस दिवाली के अवसर पर बड़ा स्वास्थ्य उपहार मिला है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के विशेष प्रयासों से सिविल अस्पताल पंचकूला को लगभग एक करोड़ रुपए की लागत की अत्याधुनिक कलर डॉपलर अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराई गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस आधुनिक मशीन के लगने से पंचकूला जिले के मरीजों को अब और अधिक सटीक व उच्च गुणवत्ता वाली डॉयग्नोस्टिक सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह मशीन गर्भवती महिलाओं, हृदय रोगियों और अन्य गंभीर बीमारियों के समय पर निदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार...
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने दिवाली की पूर्व संध्या पर देश व प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई दी

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने दिवाली की पूर्व संध्या पर देश व प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई दी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 19 अक्टूबर -  हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने दिवाली की पूर्व संध्या पर हरियाणा और देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।अपने संदेश में, माननीय राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने कहा: "दिवाली के पावन अवसर पर, मैं हरियाणा और पूरे देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन को साहस, उत्साह, बुद्धिमत्ता और उत्तम स्वास्थ्य से आलोकित करे!" माननीय राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने आगे कहा: "जैसा कि राष्ट्र अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव मना रहा है, आइए हम भारत को सद्भाव, समावेशिता और करुणा पर आधारित भविष्य की ओर ले जाने के लिए और अधिक प्रयास करें।" माननीय राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि यह पर्व सभी नागरिकों को एकता, बंधुत्व और सद्भावना के बंधन को...