करनाल में 162 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है यूनिटी मॉल
चंडीगढ़, 5 दिसम्बर-हरियाणा के करनाल में बनने जा रहा यूनिटी मॉल पूरे देश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एम.एस.एम.ई.) उत्पादों, विशेषकर ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ पहल के अंतर्गत तैयार वस्तुओं को प्रदर्शित करने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का मंच का काम करेगा। शहर की औद्योगिक सम्पदा के सेक्टर-37 में ग्रांड ट्रंक रोड के साथ 162.88 करोड़ रुपये की लागत से 3.87 एकड़ में विकसित किए जा रहे इस मॉल को जुलाई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज यहां, करनाल में निर्माणाधीन यूनिटी मॉल परियोजना तथा फरीदाबाद और गुरुग्राम में बनाए जा रहे दो वर्किंग वूमेन हॉस्टल की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में अधिकारियों ने अवगत कराया कि परियोजना का खुदाई कार्य तीव्र गति से जारी है, जो निर्माण प्रक्रिया का ...








