Friday, February 13Malwa News
Shadow

Hindi

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई एचपीडब्ल्यूसी बैठक, 127.87 करोड़ रुपये की शहरी अवसंरचना परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई एचपीडब्ल्यूसी बैठक, 127.87 करोड़ रुपये की शहरी अवसंरचना परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 28 जनवरी -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को हरियाणा निवास में शहरी स्थानीय निकाय विभाग की हाई-पावर्ड वर्क्स कमेटी (एचपीडब्ल्यूसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान, प्रदेशभर में प्रमुख शहरी अवसंरचना और विकास परियोजनाओं से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल भी मौजूद रहे। बैठक में कुल लगभग 136.64 करोड़ रुपये की 3 निविदाओं पर विचार किया गया, जबकि चौथी परियोजना के लिए पुनः निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए। इन तीनों निविदाओं में बोलीदाताओं के साथ विस्तृत बातचीत के उपरांत कार्यों की लागत लगभग 127.87 करोड़ रुपये निर्धारित की गई, जिससे इस पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से लगभग 8.77 करोड़ रुपये की बचत सुनिश्चित हुई। मंज़ूर की गई परियोजनाओं में अमृत यो...
संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर कुरुक्षेत्र के उमरी में होगा महाकुंभ: कृष्ण लाल पंवार

संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर कुरुक्षेत्र के उमरी में होगा महाकुंभ: कृष्ण लाल पंवार

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 28 जनवरी - हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होने वाली संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर महाकुंभ होगा। गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह 31 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि तथा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार स्वयं करेंगे। इस समारोह में प्रदेशभर से भारी संख्या में नागरिकों के आने की उम्मीद है। इसके साथ ही अन्य प्रदेशों से प्रमुख संत समाज व बुद्धिजीवी भी समारोह में हिस्सा लेंगे। विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार बुधवार को कुरुक्षेत्र के उमरी में समारोह स्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थ...
ऊर्जा मंत्री ने फायर ब्रिगेड बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया, करोड़ों की लागत बनी बिल्डिंग

ऊर्जा मंत्री ने फायर ब्रिगेड बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया, करोड़ों की लागत बनी बिल्डिंग

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 28 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज अम्बाला छावनी के तीन बड़े प्रोजेक्टों अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर, नाइट फूड स्ट्रीट और फायर ब्रिगेड बिल्डिंग के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए नगर परिषद अधिकारियों व निर्माण एजेंसियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के दिशा - निर्देश दिए और कहा कि इन तीनों परियोजनाओं का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। उल्लेखनीय है कि लगभग 200 करोड़ रुपए की इन परियोजनाओं के कंप्लीट होते ही जनता को सीधे तौर पर लाभ व सुविधा मिलेगी। ये तीनों परियेाजनाएं अंबाला छावनी के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। *अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर में शोरूमों की जानकारी लेने के लिए रोजाना पहुंच रहे सैकड़ों लोग* ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने निर्देश दिए कि अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर में पहले चरण के कार्य...
ऑर्गेनिक फसलों की उपज के प्रमाणीकरण हेतु लैब स्थापित करने की दिशा में कदम उठाएं : मुख्यमंत्री

ऑर्गेनिक फसलों की उपज के प्रमाणीकरण हेतु लैब स्थापित करने की दिशा में कदम उठाएं : मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 28 जनवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अधिकारी ऑर्गेनिक फसलों की उपज के प्रमाणीकरण हेतु लैब स्थापित करने की दिशा में कदम उठाएं ताकि प्रमाणीकरण के बाद किसानों को उपज की अच्छी कीमत मिल सके। मुख्यमंत्री आज "हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण" की चौथी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह , सहकारिता मंत्री श्री अरविंद शर्मा , कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा , सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी, खाद्य , नागरिक एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री वीरेंद्र बढ़खालसा भी उपस्थित थे। बैठक के बाद, मुख्यमंत्री द्वारा मत्स्य पालन विभाग की पुस्तिका " Report of Working group on Fisheries Dev...
स्वास्थ्य विभाग के इंटीग्रेटिड ऑनलाइन पोर्टल से आएगी काम में पारदर्शिता: आरती सिंह राव

स्वास्थ्य विभाग के इंटीग्रेटिड ऑनलाइन पोर्टल से आएगी काम में पारदर्शिता: आरती सिंह राव

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 27 जनवरी - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के प्रशासन में पारदर्शिता और तकनीक के प्रभावी उपयोग की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कल 28 जनवरी को स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए इंटीग्रेटिड ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह पोर्टल पारदर्शी, तकनीक-आधारित और नागरिक-केंद्रित शासन के प्रति हरियाणा सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ समाज की सेवा करते हैं और सरकार का दायित्व है कि प्रशासनिक प्रक्रियाएं उनके काम को आसान बनाएं, न कि उनका समय और ऊर्जा नष्ट करें। आरती सिंह राव ने बताया कि यह पोर्टल चरणबद्ध और समावेशी तरीके से लागू किया जाएगा। पहले चरण में, 28&nb...
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जब बातचीत अच्छे माहौल में होती है, तो उसका परिणाम भी सार्थक निकलता है – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जब बातचीत अच्छे माहौल में होती है, तो उसका परिणाम भी सार्थक निकलता है – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 27 जनवरी – हरियाणा और पंजाब के मध्य एसवाईएल के विषय को लेकर मंगलवार को चंडीगढ़ में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस विषय पर बिंदुवार विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी और पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिन्द्र गोयल भी मौजूद रहे। बैठक के उपरांत हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर बैठक की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने "पवन गुरु पानी पिता माता धरत महत," का संदेश दिया है। यह गुरुओं की पावन धरती है और गुरुओं की शिक्षाएं आज भी हमारे लिए अनमोल रतन हैं, जो हमारे लिए मार्गदर्शक है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह बैठक बेहद सकारात्मक और सौहार्दप...
रिहायशी इलाकों से 33 व 66 केवी की हाईटेंशन लाइनें हटाने की होगी कोशिश- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

रिहायशी इलाकों से 33 व 66 केवी की हाईटेंशन लाइनें हटाने की होगी कोशिश- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Haryana, Hindi
चंडीगढ़,  27 जनवरी-- हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश के जिन क्षेत्रों में कालोनियां बस गई हैं और उनके ऊपर से यदि 33 केवी या 66 केवी की बिजली की तारें जा रही हैं तो उनको हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों आई तेज हवाओं व बारिश के चलते उखड़े हुए खंभों व प्रभावित हुए फीडर व ट्रांसफार्मरों को ठीक किया जा रहा है। श्री विज आज यमुनानगर में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के उपरांत मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति सुचारू हो सके, इसके लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। आंधी व बारिश से सैकड़ो खंभे टूट गए थे और ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए थे। उनके नुकसान का बिजली निगम आकलन कर रहा है। उपभोक्ताओं के सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देश की संस्कृति को और मज...
बजट से हरियाणा के हर नागरिक के चेहरे पर विश्वास और उम्मीद की मुस्कान आएगी – मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

बजट से हरियाणा के हर नागरिक के चेहरे पर विश्वास और उम्मीद की मुस्कान आएगी – मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 27 जनवरी-- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता और विधायकों द्वारा दिए गए सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार कर ऐसा बजट तैयार करेंगे जिससे हरियाणा के हर नागरिक के चेहरे पर विश्वास और उम्मीद की मुस्कान आएगी। उन्होंने कहा कि 2026-27 के बजट तैयार करने में आईटी और एआई की अहम भूमिका रहेगी। 6 जनवरी से आंरभ की गई एआई आधारित ऐप पर बजट पूर्व परामर्श के माध्यम से 9 हजार से अधिक सुझाव अब तक प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से अच्छे सुझावों को बजट में पिछले वर्ष की तरह शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को पंचकूला में हरियाणा विजन 2047 कार्य योजना पर मंत्री, सांसद और विधायकों के साथ बजट पूर्व परामर्श कर रहे थे। बैठक में राज्यसभा, लोकसभा सांसदों, विधायकों एवं मंत्रियों ने बजट को लेकर विस्तार से सुझाव दिए। मु...
रिहायशी इलाकों से 33 व 66 केवी की हाईटेंशन लाइनें हटाने की होगी कोशिश- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

रिहायशी इलाकों से 33 व 66 केवी की हाईटेंशन लाइनें हटाने की होगी कोशिश- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Haryana, Hindi
चंडीगढ़,  26 जनवरी-- हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश के जिन क्षेत्रों में कालोनियां बस गई हैं और उनके ऊपर से यदि 33 केवी या 66 केवी की बिजली की तारें जा रही हैं तो उनको हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों आई तेज हवाओं व बारिश के चलते उखड़े हुए खंभों व प्रभावित हुए फीडर व ट्रांसफार्मरों को ठीक किया जा रहा है। श्री विज आज यमुनानगर में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के उपरांत मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति सुचारू हो सके, इसके लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। आंधी व बारिश से सैकड़ो खंभे टूट गए थे और ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए थे। उनके नुकसान का बिजली निगम आकलन कर रहा है। उपभोक्ताओं के सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देश की संस्कृति को और मज...
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्रीगण व अधिकारीगण ने की शिरकत

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्रीगण व अधिकारीगण ने की शिरकत

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 26 जनवरी - 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को हरियाणा लोक भवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष तथा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में शिरकत कर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में लेडी गवर्नर श्रीमती मित्रा घोष व मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी भी उपस्थित रही। राष्ट्रगान की धुन के साथ ‘एट होम’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के गीत बजाए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गीत के साथ किया गया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण, ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, सांसद श्री नवीन जिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहे। ...