Friday, October 16Malwa News
Shadow

Hindi

हरियाणा में चार आईएएस अधिकारियों का तबादला

हरियाणा में चार आईएएस अधिकारियों का तबादला

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 30 जनवरी—हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से चार आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति  आदेश जारी किए हैं। डॉ. राजा शेखर वुंडरू, जो वर्तमान में मत्स्य पालन विभाग तथा परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं, को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भी रहेंगे। श्री डी. सुरेश, जो वर्तमान में हरियाणा भवन, नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर,  तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं, को हरियाणा भवन, नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर तथा मत्स्य पालन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। थानेसर के उप मंडल अधिकारी (नागरिक) श्री शाश्वत सांगवान को श्री जयदीप कुमार के स्थान प...
महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चण्डीगढ, 29 जनवरी-- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि देश और विशेषकर महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान क्रैश में निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं उनके परिजनों, सहयोगियों एवं समर्थकों के साथ हैं। परमात्मा उनको श्रीचरणों में स्थान दें और पीड़ित परिवार को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री पवार राजनीति में बहुत ही सुलझे हुए व्यक्ति थे और उनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था। उनकी मिलनसार शैली लोगों को  सदैव स्मरणीय रहेगी।...
हरियाणा सरकार की साझेदारी से टी.आई.ई चंडीगढ़ पहली बार 31 जनवरी को एआई शिखर सम्मेलन करेगा आयोजित

हरियाणा सरकार की साझेदारी से टी.आई.ई चंडीगढ़ पहली बार 31 जनवरी को एआई शिखर सम्मेलन करेगा आयोजित

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 29 जनवरी - हरियाणा को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का हब बनाने और सूचना प्रौद्योगिकी में नए अवसर पैदा करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के सहयोग से दी इंडस एंटरप्रेन्योर्स चंडीगढ़ (टी.आई.ई) द्वारा 31 जनवरी को चंडीगढ़ में पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा। इस एआई शिखर सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जो राज्य सरकार की तकनीक-आधारित विकास और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस शिखर सम्मेलन का थीम “ग्लोकल एआई – रियल इम्पैक्ट” रखा गया है, जिसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से वास्तविक दुनिया में प्रभावशाली और सार्थक परिणाम उत्पन्न करना है। शिखर सम्मेलन में कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गणमान्य अतिथि शामिल होंगे, जिनमें ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्न...
लोकहित के कार्य सरकार की प्राथमिकता : श्याम सिंह राणा

लोकहित के कार्य सरकार की प्राथमिकता : श्याम सिंह राणा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 29 जनवरी - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता की भलाई के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई है। आगामी बजट को लेकर स्वयं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गंभीर है। लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया जाएगा। किसानों के लिए भी बजट में बेहतरीन योजनाएं लाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने जैविक एवं ऑर्गेनिक खेती का 20% तक लक्ष्य निर्धारित कर रखा है।  श्री राणा आज चरखी दादरी में  जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में जन शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निवारण के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि परिवेदना समिति की...
कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव खत्म करें, गरिमा सुनिश्चित करें : आरती सिंह राव

कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव खत्म करें, गरिमा सुनिश्चित करें : आरती सिंह राव

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 29  जनवरी - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने प्रदेश के लोगों से आह्वान किया कि कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव खत्म करें तथा उनकी गरिमा सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि "स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान" कल 30 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी के अवसर पर उनको नमन करते हुए कहा कि महात्मा गांधी को कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों के प्रति गहरा प्यार और करुणा थी। उनका मानना था कि कुष्ठ रोग न तो कोई अभिशाप है और न ही कोई पाप, बल्कि यह एक आम बीमारी है। इसलिए, उन्होंने व्यक्तिगत रूप से सेवाग्राम आश्रम में कुष्ठ रोगियों की सेवा की, उनके घावों की देखभाल की, और उनके साथ रहे, ताकि समाज यह समझ सके कि हमें बीमारी से लड़ना है, रोगी से नहीं। आरती सिंह राव ने बत...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई एचपीडब्ल्यूसी बैठक, 127.87 करोड़ रुपये की शहरी अवसंरचना परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई एचपीडब्ल्यूसी बैठक, 127.87 करोड़ रुपये की शहरी अवसंरचना परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 28 जनवरी -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को हरियाणा निवास में शहरी स्थानीय निकाय विभाग की हाई-पावर्ड वर्क्स कमेटी (एचपीडब्ल्यूसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान, प्रदेशभर में प्रमुख शहरी अवसंरचना और विकास परियोजनाओं से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल भी मौजूद रहे। बैठक में कुल लगभग 136.64 करोड़ रुपये की 3 निविदाओं पर विचार किया गया, जबकि चौथी परियोजना के लिए पुनः निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए। इन तीनों निविदाओं में बोलीदाताओं के साथ विस्तृत बातचीत के उपरांत कार्यों की लागत लगभग 127.87 करोड़ रुपये निर्धारित की गई, जिससे इस पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से लगभग 8.77 करोड़ रुपये की बचत सुनिश्चित हुई। मंज़ूर की गई परियोजनाओं में अमृत यो...
संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर कुरुक्षेत्र के उमरी में होगा महाकुंभ: कृष्ण लाल पंवार

संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर कुरुक्षेत्र के उमरी में होगा महाकुंभ: कृष्ण लाल पंवार

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 28 जनवरी - हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होने वाली संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर महाकुंभ होगा। गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह 31 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि तथा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार स्वयं करेंगे। इस समारोह में प्रदेशभर से भारी संख्या में नागरिकों के आने की उम्मीद है। इसके साथ ही अन्य प्रदेशों से प्रमुख संत समाज व बुद्धिजीवी भी समारोह में हिस्सा लेंगे। विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार बुधवार को कुरुक्षेत्र के उमरी में समारोह स्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थ...
ऊर्जा मंत्री ने फायर ब्रिगेड बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया, करोड़ों की लागत बनी बिल्डिंग

ऊर्जा मंत्री ने फायर ब्रिगेड बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया, करोड़ों की लागत बनी बिल्डिंग

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 28 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज अम्बाला छावनी के तीन बड़े प्रोजेक्टों अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर, नाइट फूड स्ट्रीट और फायर ब्रिगेड बिल्डिंग के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए नगर परिषद अधिकारियों व निर्माण एजेंसियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के दिशा - निर्देश दिए और कहा कि इन तीनों परियोजनाओं का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। उल्लेखनीय है कि लगभग 200 करोड़ रुपए की इन परियोजनाओं के कंप्लीट होते ही जनता को सीधे तौर पर लाभ व सुविधा मिलेगी। ये तीनों परियेाजनाएं अंबाला छावनी के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। *अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर में शोरूमों की जानकारी लेने के लिए रोजाना पहुंच रहे सैकड़ों लोग* ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने निर्देश दिए कि अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर में पहले चरण के कार्य...
ऑर्गेनिक फसलों की उपज के प्रमाणीकरण हेतु लैब स्थापित करने की दिशा में कदम उठाएं : मुख्यमंत्री

ऑर्गेनिक फसलों की उपज के प्रमाणीकरण हेतु लैब स्थापित करने की दिशा में कदम उठाएं : मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 28 जनवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अधिकारी ऑर्गेनिक फसलों की उपज के प्रमाणीकरण हेतु लैब स्थापित करने की दिशा में कदम उठाएं ताकि प्रमाणीकरण के बाद किसानों को उपज की अच्छी कीमत मिल सके। मुख्यमंत्री आज "हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण" की चौथी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह , सहकारिता मंत्री श्री अरविंद शर्मा , कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा , सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी, खाद्य , नागरिक एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री वीरेंद्र बढ़खालसा भी उपस्थित थे। बैठक के बाद, मुख्यमंत्री द्वारा मत्स्य पालन विभाग की पुस्तिका " Report of Working group on Fisheries Dev...
स्वास्थ्य विभाग के इंटीग्रेटिड ऑनलाइन पोर्टल से आएगी काम में पारदर्शिता: आरती सिंह राव

स्वास्थ्य विभाग के इंटीग्रेटिड ऑनलाइन पोर्टल से आएगी काम में पारदर्शिता: आरती सिंह राव

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 27 जनवरी - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के प्रशासन में पारदर्शिता और तकनीक के प्रभावी उपयोग की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कल 28 जनवरी को स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए इंटीग्रेटिड ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह पोर्टल पारदर्शी, तकनीक-आधारित और नागरिक-केंद्रित शासन के प्रति हरियाणा सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ समाज की सेवा करते हैं और सरकार का दायित्व है कि प्रशासनिक प्रक्रियाएं उनके काम को आसान बनाएं, न कि उनका समय और ऊर्जा नष्ट करें। आरती सिंह राव ने बताया कि यह पोर्टल चरणबद्ध और समावेशी तरीके से लागू किया जाएगा। पहले चरण में, 28&nb...