मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे विजेताओं को पुरस्कृत
चंडीगढ़, 17 दिसंबर - हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा आगामी 6 से 8 फरवरी, 2026 को जिला कुरुक्षेत्र में 41वीं राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए सेवा प्रदाता के चयन के लिए आज पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई।
इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा, विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विजय सिंह दहिया,महानिदेशक डॉ. प्रेम सिंह तथा आपूर्ति एवं निपटान विभाग के संयुक्त निदेशक मोहित कौशिक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में विभिन्न श्रेणियों की 53 उत्कृष्ट नस्लों के लगभग 1500 पशुओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इस विशाल आयोजन में प्रदेश भर से लगभग 50,...








