वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
चंडीगढ़, 24 दिसंबर — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों का बलिदान सम्पूर्ण मानवता के लिए साहस, आस्था और आत्मसम्मान की अमर मिसाल है। बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी ने अत्याचार और प्रलोभन के सामने झुकने के बजाय धर्म और सत्य के मार्ग को चुना, जिससे उन्होंने यह सिद्ध किया कि भारत की आत्मा कभी भय से पराजित नहीं होती।
मुख्यमंत्री वीर बाल दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अतिथि के रूप में शिरकत की। इससे पहले, श्री अमित शाह और श्री नायब सिंह सैनी ने छोटे साहिबजादों के बलिदान पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज पंचकूला की यह पावन धरा इतिहास, बलिदान और राष्ट्रभक्त...








