हरियाणा राजभवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राज्य का 60 वां स्थापना दिवस
चण्डीगढ, 1 नवम्बर - हरियाणा राजभवन में आज राज्य का 60 वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह पूर्वक मनाया गया। समारोह का शुभारम्भ हरियाणा के राज्यपाल प्रो0 असीम कुमार घोष उनकी पत्नी श्रीमती मित्रा घोष और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विधिवत् दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने समारोह में भाग लेने वाले कलाकारों को 6 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
इसके बाद राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित डॉ मोनिका ने देवी आराधना गीत की प्रस्तुति ने वातावरण को आध्यात्मिक तरंगों से परिपूर्ण कर दिया। इस अवसर पर बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिनकी शुरुआत हरियाणा राज्य के लोक नृत्य से हुई। हरियाणा के बाद पंजाब राज्य के लोकनृत्य भांगड़ा की प्रस्तुति ने रंग जमाया। इसी के साथ पश्चिम बंगाल के लोक नृ...








