Sunday, March 22Malwa News
Shadow

Hindi

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशों पर टीजीटी हिन्दी शिक्षक को किया निलंबित

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशों पर टीजीटी हिन्दी शिक्षक को किया निलंबित

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 4 फरवरी- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर कनीपला राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टीजीटी हिन्दी शिक्षक को निलंबित कर दिया है, इस शिक्षक पर स्कूल की छात्रा के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। अब लाडवा में जनसंवाद के दौरान परिजनों द्वारा की गई शिकायत के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षक को निलंबित करने के लिए आदेश दिए । इन आदेशों के तुरंत बाद हरियाणा मौलिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक की तरफ से शिक्षक समीर कौशिक को निलंबित कर दिया गया है।             मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष बुधवार को लाडवा जनसंवाद में पीड़ित छात्रा के परिजनों ने शिकायत रखी कि कनीपला जीएसएसएस स्कूल में उनकी बेटी 7वीं कक्षा में पढ़ती है। इस स्कूल के शिक्षक समीर...
लाडवा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, सिंचाई, स्वास्थ्य, नगरीय सुविधाओं के क्षेत्र में सरकार ने किए अभूतपूर्व कार्य : नायब सिंह सैनी

लाडवा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, सिंचाई, स्वास्थ्य, नगरीय सुविधाओं के क्षेत्र में सरकार ने किए अभूतपूर्व कार्य : नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 4 जनवरी - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने लाडवा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे,  सिंचाई, स्वास्थ्य, पशुपालन, खेल, पर्यावरण संरक्षण और नगरीय सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। यह मंच हमारे क्षेत्र के सतत विकास, जनकल्याण और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प का प्रतीक है। लाडवा विधानसभा क्षेत्र में बीते समय के दौरान जो विकास कार्य हुए हैं, वे यह सिद्ध करते हैं कि हमारी सरकार की नीति और नीयत दोनों जनहित के लिए समर्पित हैं। लाडवा हलके को विकास के मामले में अग्रणी बनाना है। हमारा उद्देश्य सिर्फ एक है, इस क्षेत्र का विकास और यहां के हर नागरिक का उत्थान हो। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को गांव खैरी में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे उन्होंने गांव खैरी में विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपए, ...
फर्जी बिलों पर साइन करने का दबाव बनाने वाले वन विभाग के अधिकारी पर होगी कार्रवाई : नायब सिंह सैनी

फर्जी बिलों पर साइन करने का दबाव बनाने वाले वन विभाग के अधिकारी पर होगी कार्रवाई : नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 4 फरवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कर्मचारी से फर्जी बिलों पर साइन करने का दबाव बनाने वाले वन विभाग के अधिकारी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री को शिकायत में गुरमीत ने बताया कि वह फौज से रिटायर है और अब वन विभाग में नौकरी कर रहा है। वन विभाग का एक अधिकारी उससे फर्जी बिलों पर साइन करने का दबाव बना रहा है, जब उसने मना किया तो उसे कार्रवाई करने का डर दिखाया। मुख्यमंत्री ने  लाडवा विधानसभा के लोगों की समस्याओं को हल करने में लापरवाही बताने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोई नागरिक अपनी समस्या लेकर आता है तो अधिकारी तुरंत संज्ञान लेते हुए समस्या का समाधान करें। अधिकारी नागरिक की समस्या का समाधान जल्दी करें। चक्कर लगाने वाले अधिकारियों  व कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ...
किसानों को मिट्टी जांच के आधार पर फ़सल की बिजाई करने के लिए प्रोत्साहित करें: कृषि मंत्री

किसानों को मिट्टी जांच के आधार पर फ़सल की बिजाई करने के लिए प्रोत्साहित करें: कृषि मंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 3 फरवरी - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण तथा बागवानी मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को मिट्टी जांच के आधार पर फ़सल की बिजाई करने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि वे अच्छी पैदावार ले सकें। श्री राणा आज यहां कृषि एवं बागवानी विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज अग्रवाल, निदेशक श्री राजनारायण कौशिक , बागवानी निदेशालय के महानिदेशक श्री रणबीर सिंह , मिशन निदेशक श्री जोगिंद्र सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कृषि मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच करनी चाहिए , इसके बाद जिन पोषक तत्वों की जरुरत हो उनको पूरा करने तथा उसी आधार पर फसल की बिजाई करने की सलाह देनी चाहिए। उन...
हरियाणा में जल्द लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, उपभोक्ताओं को मिलेगा प्रीपेड-पोस्टपेड का विकल्प : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा में जल्द लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, उपभोक्ताओं को मिलेगा प्रीपेड-पोस्टपेड का विकल्प : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 3 फरवरी – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से सभी पुराने बिजली मीटर बदले जाएंगे और उनकी जगह आधुनिक स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जैसे मोबाइल सेवाओं में प्रीपेड और पोस्टपेड विकल्प उपलब्ध होते हैं, उसी तर्ज पर स्मार्ट मीटर व्यवस्था भी लागू की जाएगी, जिससे उपभोक्ता अपनी सुविधा अनुसार प्रीपेड अथवा पोस्टपेड प्रणाली का चयन कर सकेंगे। इससे न केवल बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि उपभोक्ताओं को भी पारदर्शी और सुविधाजनक सेवा मिलेगी। श्री अनिल विज आज हिसार में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि भूमिगत बिजली तारें बिछाने की प्रक्रिया गुरुग्राम और फरीदाबाद में प्रारंभ कर दी गई है। परिस्थितियों के अनुसार अन्य क्षेत्रों में भी अंडरग्राउंड केबल डाली जाएंगी,&...
2027 में पंजाब में बनेगी भाजपा सरकार, केंद्र की सभी योजनाएं होंगी लागू : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

2027 में पंजाब में बनेगी भाजपा सरकार, केंद्र की सभी योजनाएं होंगी लागू : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ 3 फरवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2027 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार बनते ही दिल्ली से जो योजनाएं हरियाणा व अन्य राज्यों में लागू है वह सभी योजनाएं यहां पर लागू करने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह बात मंगलवार को नाभा स्थित हीरा महल में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब हमारा परिवार है, हमारी रिश्तेदारियां पंजाब में है। पंजाब और हरियाणा की छत व वेड़ा भी एक ही है। हमारी संस्कृति व संस्कार सब एक है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की बड़ी-बड़ी बातों को समझ चुके है, ये लोग बातें बहुत  करते है लेकिन हकीकत में कुछ नहीं करते,&nb...
नाभा हीरा महल पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कुंवर अभ्युदय प्रताप सिंह की दस्तारबंदी में हुए शामिल

नाभा हीरा महल पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कुंवर अभ्युदय प्रताप सिंह की दस्तारबंदी में हुए शामिल

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 3 फरवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को पंजाब के नाभा स्थित हीरा महल पहुंचे। यहां पर उन्होंने नाभा शाही परिवार के कुंवर अभ्युदय प्रताप सिंह की दस्तारबंदी के लिए उनके परिवार को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने यहां पर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा भी टेका और अरदास की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि आज का दिन इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और गौरवशाली क्षण है। नाभा शाही परिवार के कुंवर अभ्युदय प्रताप सिंह की दस्तारबंदी केवल एक परिवार का निजी समारोह नहीं, बल्कि यह उस महान फुलकिया राजवंश की विरासत का पुनरुद्धार है, जिसने सदियों से हमारे क्षेत्र के सामाजिक और आध्यात्मिक परिदृश्य को दिशा दी है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमें नाभा के उन महान व्यक्तित्वों की याद दिलाता है जिन्होंने इतिहास की धारा को मोड़ा। हम महाराजा हीरा स...
संत शिरोमणि गुरु रविदास के नाम पर पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट का नामकरण प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक फैसला- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

संत शिरोमणि गुरु रविदास के नाम पर पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट का नामकरण प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक फैसला- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 2 फरवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट का नामकरण संत शिरोमणि गुरू रविदास जी के नाम से किए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सोमवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बड़े गर्व का विषय है कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आदमपुर एयरपोर्ट को श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट का नाम दिया। यह नामकरण श्री गुरु रविदास महाराज जी के अमर आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उनके द्वारा दिए गए समता, करुणा और सेवा के मूल्य आज भी समाज को प्रेरित करते हैं और हमें एक समरस, न्या...
केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 1 फरवरी-     हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा संसद में पेश किए गए आम बजट को विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज बताते हुए कहा कि यह बजट सही मायनों में जनहित और अंत्योदय की भावना को समर्पित है। उन्होने कहा कि इस समावेशी बजट से हरियाणा में औद्योगिक, इन्फ्रास्ट्रक्चर, एमएसएमई, बायो फार्मा, स्वास्थ्य, ग्रामीण उद्योग, कृषि एवं खेल क्षेत्र को और गति मिलेगी। मुख्यमंत्री आज पंचकूला में केंद्रीय बजट के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। इससे पूर्व उन्होने स्क्रीन के माध्यम से केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण भी देखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट सबका साथ, सबका विकास की भावना को चरितार्थ करता है। उन्होंने कहा कि इ...
प्रदेश में आवश्यकतानुसार नए अस्पताल खोले और अपग्रेड किए जा रहे :  आरती सिंह राव

प्रदेश में आवश्यकतानुसार नए अस्पताल खोले और अपग्रेड किए जा रहे :  आरती सिंह राव

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 1 फरवरी - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य में आवश्यकतानुसार नए अस्पताल खोले जा रहे हैं तथा अपग्रेड किये जा रहे हैं। सरकार ने हाल ही में 2 नए राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय खोलने, एक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का निर्माण करने तथा दूसरे कम्युनिटी हेल्थ सेंटर को 50 बैड के अस्पताल में अपग्रेड करने की मंजूरी दी है। इन सभी पर करीब 55 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि रेवाड़ी जिला के गांव लिसान तथा गांव करावरा मानकपुरा में एक -एक राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय खोलने की स्वीकृति दी गई है, इनमें प्रत्येक पर 50 लाख से 60 लाख रुपये तक लागत आने का अनुमान है। इसके अलावा, यमुनानगर जिला के रादौर में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर को 50 बैड के अस्पताल में अपग्रेड करने की मं...