Thursday, March 12Malwa News
Shadow

Haryana

अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल में 100 बिस्तर के भवन का निर्माण कार्य शुरू: अनिल विज

अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल में 100 बिस्तर के भवन का निर्माण कार्य शुरू: अनिल विज

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 18 जुलाई-- हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल में 100 बिस्तर के भवन का निर्माण कार्य पुनः शुरू कर दिया गया है। यह भवन अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से लैस होगा जिसे क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) की तर्ज पर बनाया जाएगा और यहां मरीजों को बेहतरीन उपचार मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस 100 बिस्तर के भवन के निर्माण होने से अंबाला छावनी सिविल अस्पताल की क्षमता 200 बिस्तर की हो जाएगी। इसके अलावा, इस नए भवन का डिजाईन इस प्रकार से तैयार किया गया है कि सामान्य मरीजों को संक्रमण का खतरा न उठाना पड़े। श्री विज ने बताया कि पहले भवन का निर्माण कार्य, माननीय हाईकोर्ट में केस होने की वजह से रुक गया था जिसके बाद ऑबिर्टेशन में जाने पर दोबारा से निर्माण कार्य के अब टेंडर हुए हैं। अब 14.79 करोड़ रुपए की ल...
गीता स्थली ज्योतिसर बनेगा विश्व का भव्य और यादगार ऐतिहासिक पर्यटन स्थल – नायब सिंह सैनी

गीता स्थली ज्योतिसर बनेगा विश्व का भव्य और यादगार ऐतिहासिक पर्यटन स्थल – नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 18 जुलाई -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गीता स्थली ज्योतिसर विश्व का भव्य, यादगार और ऐतिहासिक स्थल बनेगा। इस गीता स्थली को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए सरकार की तरफ से करीब 250 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। यहां पर ज्योतिसर अनुभव केंद्र में देश- विदेश से आने वाले पर्यटकों को कुरुक्षेत्र के इतिहास के जीवंत दर्शन होंगे। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को जिला कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर अनुभव केंद्र का दौरा कर स्वागत कक्ष, महाकाव्य सृजन कक्ष, प्राचीन महाभारत, कुरुवंशावली, गीता श्लोक, कृष्ण भूमिका, दशव अवतार सहित अन्य कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज भी उपस्थित रहे। पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती कला रामचंद्रन ने ज्योतिसर अनुभव केंद्र के बारे में व...
26 व 27 जुलाई को सीईटी परीक्षा के लिए सरकार की पूरी तैयारी – मुख्यमंत्री

26 व 27 जुलाई को सीईटी परीक्षा के लिए सरकार की पूरी तैयारी – मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 18 जुलाई – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि युवाओं की मांग को देखते हुए सरकार द्वारा प्रदेश में दूसरी सीईटी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। सरकार ने सीईटी की परीक्षा को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। प्रदेशभर से सीईटी ग्रुप-सी के लिए 13 लाख 87 हजार युवाओं ने आवेदन किया। इन आवेदकों की 26 व 27 जुलाई को परीक्षा ली जा रही है। युवाओं को परीक्षा केंद्र तक लेकर जाने और वापस छोड़ने के लिए 9200 बसों की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कहा कि बस सुविधा के लिए युवाओं से रजिस्ट्रेशन करवाए जा रहे हैं। सरकार ने हरियाणा रोडवेज की बसों के अलावा प्राइवेट स्कूलों की बसों को भी सीईटी परीक्षा के लिए तैयार किया है। इसके लिए प्राइवेट स्कूलों से आग्रह ...
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने पंचकूला में 19वीं अश्विनी गुप्ता मेमोरियल जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने पंचकूला में 19वीं अश्विनी गुप्ता मेमोरियल जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 18 जुलाई- लोक निमार्ण और जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने शुक्रवार को जिला पंचकूला में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा 18 जुलाई से 20 जुलाई 2025 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय 19वीं अश्विनी गुप्ता मेमोरियल जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट विधिवत उद्घाटन किया। टूर्नामेंट का आयोजन सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता भी उपस्थित थे। श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि पंचकूला की स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी करीब 19 वर्षों से खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी को 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने और खि...
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने किया महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने किया महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 17 जुलाई - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और आधुनिकीकरण कर रही है। महेंद्रगढ़ जिला के कोरियावास में अरावली की वादियों के बीच बना महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज अत्याधुनिक चिकित्सा संस्थान है। कनेक्टिविटी, लोकेशन तथा वातावरण के हिसाब से यह हरियाणा का सबसे बेहतरीन मेडिकल कॉलेज है। सरकार का प्रयास है कि इसी वर्ष से एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू की जाएं। यहां छात्रावास, अस्पताल विंग तथा शैक्षणिक ब्लॉक पूरी तरह से तैयार हैं। स्वास्थ्य मंत्री आज महेंद्रगढ़ जिला के कोरियावास में स्थित मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एमबीबीएस सीटों की संख्या में लगातार बढ़ोतर...
आईटीआई, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री योग्यता वाले युवा वर्क्स कॉन्ट्रैक्टर के रूप में कर सकेंगे काम – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

आईटीआई, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री योग्यता वाले युवा वर्क्स कॉन्ट्रैक्टर के रूप में कर सकेंगे काम – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 17 जुलाई - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने आईटीआई, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री धारक बेरोजगार शिक्षित युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें वर्क्स कॉन्ट्रैक्टर के रूप में कार्य करने के लिए सक्षम बनाने हेतु एक नई योजना ‘हरियाणा कॉन्ट्रैक्टर सक्षम युवा योजना’ शुरू की है। निर्धारित प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, इन युवाओं को हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल (एचईडब्ल्यूपी) पर सूचीबद्ध किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज यहां हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल (एचईडब्ल्यूपी) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 90-दिवसीय प्रशिक्षण के बाद युवाओं को एचईडब्ल्यूपी पर किया जाएगा सूचीबद्ध मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें। उन्...
प्रदेश सरकार समाज हित के कार्यों में देगी पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

प्रदेश सरकार समाज हित के कार्यों में देगी पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 17 जुलाई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से आज उनके चंडीगढ़ स्थित आवास 'संत कबीर कुटीर' पर शाक्य समाज का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। इस अवसर पर शाक्य समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि शाक्य समाज का गौरवशाली इतिहास न केवल भारत, बल्कि समूचे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है। यह वही समाज है, जिसमें करुणा, अहिंसा और शांति के प्रतीक भगवान गौतम बुद्ध ने जन्म लिया। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण विरासत नहीं है, बल्कि वह विरासत है, जिसने समस्त मानवता को मैत्री, दया और सत्य का मार्ग दिखाया। मुख्यमंत्री ने समाज के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शाक्य समाज के भाई-बहन आज भी परिश्रम और ईमानदारी की परंपरा को जीवंत रखे हुए हैं। कृषि, बाग...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने परियोजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने परियोजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 17 जुलाई – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने और नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा कर सभी परियोजनाओं को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को जल्द से जल्द इन परियोजनाओं को समर्पित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने आज यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव कार्यालय, गृह विभाग, श्रम विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य, मत्स्य और आयुष विभागों सहित अन्य विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विकसित भारत के चार स्तंभ युवा, महिला, किसान और गरीब के कल्याणार्थ नीति निर्माण करने और नियमों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्ह...
किसानों को नहीं आने दी जाएगी खाद की दिक्कत: श्याम सिंह राणा

किसानों को नहीं आने दी जाएगी खाद की दिक्कत: श्याम सिंह राणा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़,16 जुलाई --हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार हमेशा किसान हितैषी रही है और उनका भी यही प्रयास रहा है कि किसानों को खाद इत्यादि में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। वे आज यमुनानगर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वे किसानों से बातचीत करते रहते हैं और जहां पर खाद आदि की जरूरत होती है तो वे प्रशासन के अधिकारियों को किसानों के लिए उपलब्ध करवाने के निर्देश भी देते रहते हैं। प्रदेश में वर्तमान में खाद की कोई कमी नहीं है। श्री  राणा ने बताया कि डीएपी खाद विदेश से आयात किया जाता है और प्रतिदिन ट्रेन के माध्यम से प्रदेश में विभिन्न जिलों में डीएपी के साथ-साथ यूरिया खाद वितरित किया जाता है। उन्होंने बताया कि खाद की डिमांड को देखते हुए सोसाइटियों एवं प्राइवेट खाद एजेंसियों पर खाद का स्टॉक भी रखना प...
कमजोर व वंचित वर्ग के हितों की रक्षक बनी नायब सरकार : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

कमजोर व वंचित वर्ग के हितों की रक्षक बनी नायब सरकार : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

Haryana, Hindi
सूर्य कवि बाजे भगत जयंती पर रोहतक में हुआ समारोह का आयोजन चंडीगढ़,16 जुलाई-- हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने हर वर्ग को उसका अधिकार देने का काम किया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने समाज के कमजोर व वंचित वर्ग लोगों को उनके अधिकार देने का काम किया है। कैबिनेट मंत्री श्री गंगवा बुधवार को रोहतक के सैन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गांव पहरावर में आयोजित सूर्य कवि बाजे भगत जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग व वंचित समाज के लोगों की चिंता करके उनके उत्थान में जुटी हुई...