विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता – कृष्ण पाल गुर्जर
चण्डीगढ़, 7 अक्तूबर - केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि पिछले लगभग 11 वर्षों में फरीदाबाद में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जिनका प्रमाण हर गांव, हर सड़क और प्रत्येक सार्वजनिक सुविधा में स्पष्ट दिखाई देता है।
श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने गत देर सायं फरीदाबाद के गांव सरूरपुर में सड़क निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर लगभग 2.30 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का आरंभ हुआ।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी कड़ी में आज उन्होंने गांव सरूरपुर में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से गलियों और सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरूरपुर से सोहना रोड तक लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपये...