हरियाणा की माटी में तैयार हो रहे हैं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी: सुमन सैनी
चंडीगढ़, 4 अगस्त-- हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी ने कहा कि हरियाणा की माटी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा रहे हैं। इस माटी पर होनहार खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इन प्रतिभाओं में निखार लाने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से तमाम खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिसके चलते आज हरियाणा के खिलाड़ियों ने हर अंतरराष्ट्रीय खेल में पदकों की झड़ी लगा दी है। दुनिया में हरियाणा का नाम खेलों के रूप में जाना जाता है।
उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी सोमवार को कुरुक्षेत्र में खेल विभाग की तरफ से आयोजित खेल सामान वितरण समारोह में बोल रही थी। इससे पहले उपाध्यक्ष ने गांव बींट, बीड पिपली, धनौरा जाटान, बोदला ग्राम पंचायत को खेलों का सामान वितरित किया और 111 गांवों के सरपंचों और प्रतिनिधियों को 45 लाख ...








