हरियाणा को हरा-भरा, स्वच्छ और समृद्ध बनाने के लिए सरकार कटिबद्ध : नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 02 अक्टूबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकास और पर्यावरण, एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। एक के बिना दूसरा अधूरा है। आज फरीदाबाद में आयोजित यह मेगा पौधारोपण अभियान उसी संतुलित विकास की दिशा में एक और निर्णायक कदम है।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री के साथ राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री श्री राजेश नागर सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी सेक्टर 9 हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट परिसर में पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
गौरतलब है कि हरिय...