केंद्र की योजनाओं को प्रदेश में सबसे पहले लागू करने के लिए हरियाणा ने निभाई अग्रणीय भूमिका : नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 30 सितंबर-- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र की योजनाओं को सबसे पहले लागू करने के लिए हरियाणा ने हमेशा ही अग्रणीय भूमिका निभाई है। इसी कड़ी में अब नए तीन आपराधिक कानूनों को पूर्णत: लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बना है। इन तीन नए कानूनों के सकारात्मक परिणामों को दर्शाती एक प्रदर्शनी का आयोजन 3 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला क्षेत्र में किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन देश के केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला क्षेत्र में 3 अक्टूबर के कार्यक्रमों को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लेने के उपरांत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को निर्देश दिए कि 3 अक्टूबर की प...