परिवहन मंत्री ने अंबाला छावनी के बस अडडे पर सीईटी परीक्षा को लेकर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
चण्डीगढ, 27 जुलाई- हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) परीक्षा में सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित परीक्षार्थियों की सहयोग की भावना से परीक्षा का सफल संचालन हो पाया है। उन्होंने आज सुबह 5 बजे से डयूटी पर तैनात रोडवेज बस के चालकों की पीठ थपथपाई।
श्री विज ने आज सीईटी परीक्षा को आयोजित करवाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा किए गए प्रबंधों को लेकर अंबाला छावनी के बस अडडे पर निरीक्षण करने के उपरांत मीडिया कर्मियों से बातचीत की।
परिवहन मंत्री ने कहा कि ‘सीईटी परीक्षा के परीक्षार्थियों को बस सेवा मुहैया करवाने के साथ-साथ आम जनता के लिए भी परिवहन सेवाएं मुहैया करवाना बडा टास्क था। क्योंकि तीज का त्यौहार है और शनिवार व रविवार भी है और इन दिनों में लोग अपने घरों में आने-जाने के लिए ज्यादातर परिवहन सुविधा लेते है। उन्होंने कह...







