जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में जारी आदेशों का गंभीरता से पालन करें अधिकारी: मंत्री श्री अनिल विज
चंडीगढ़, 10 अक्टूबर- हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में जो भी आदेश दिए जाते हैं, उनका गंभीरता से पालन किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। मंत्री ने कई मामलों में अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने पांच अलग-अलग मामलों में एसडीओ सहित जिम्मेदार कर्मचारियों, फाइनेंस कंपनी सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश जारी किए। साथ ही एसडीओ को निलंबित करने के भी आदेश दिए। इसके अलावा उन्होंने दो मामलों में जिला कष्ट निवारण समिति सदस्यों व अधिकारियों की कमेटियों का गठन कर जांच रिपोर्ट देने व एक मामले में डीसी को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए।
मंत्री आज कैथल के आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की...