मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘सदन संदेश’ का किया विमोचन
चंडीगढ़, 2 दिसंबर-- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘सदन संदेश’का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इसे विधानसभा द्वारा जनसंचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि यह केवल पत्रिका का विमोचन नहीं, बल्कि नई सोच, नई दिशा और नए संकल्प का शुभारंभ है।
हरियाणा विधानसभा के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण, संसदीय कार्य मंत्री श्री महीपाल ढांडा, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक श्री बी.बी. बत्रा सहित मंत्रीगण, विधायकगण और अधिकारीगण मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण और प्रकाशन से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि ‘सदन संदेश’ पत्रिका जनता और सदन के बीच संवाद का एक स...







