Thursday, March 12Malwa News
Shadow

Haryana

भारत-अफ्रीका पांच व्यापारिक भागीदारों में शीर्ष पर – नायब सिंह सैनी

भारत-अफ्रीका पांच व्यापारिक भागीदारों में शीर्ष पर – नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ 29 अगस्त -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल साउथ की भूमिका पर बल दे रहे हैं और विकासशील देशों की आवाज़ को मजबूती से उठा रहे हैं। आज जब पूरी दुनिया “ग्लोबल साउथ“ की ओर देख रही है इसमें सामूहिक विकास के लिए सहयोग और साझेदारी की ज़रूरत है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज नई दिल्ली के ताज पैलेस में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) द्वारा आयोजित 20वें इंडिया—अफ्रीका बिजनेस कॉन्क्लेव - 2025 को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल साउथ की एकता से ही वैश्विक समस्याओं का समाधान संभव है। उनकी इसी सोच पर भारत और अफ्रीका मिलकर एक ऐसे भविष्य का निर्माण कर रहे हैं, जो आपसी विश्वास एवं सहयोग पर आधारित है जोकि प्रौद्योगिकी और समावेशी समृद्धि से पोषित है। भारत-अफ्रीका के संबंध केवल बिजनेस से ही नहीं ...
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 29 अगस्त - हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा के समक्ष 14 परिवाद रखे गए, जिनमें से 9 मामलों का मौके पर समाधान कर दिया तथा शेष 5 परिवादों की पुनः जांच अधिकारियों को सौंपी।           श्री रणबीर गंगवा आज करनाल में जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारी आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों को अपने-अपने कार्यालय में ध्यान से सुनें और उनका समाधान करें। यदि अगर लोकल लेवल पर किसी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा तो ऐसी समस्याओं को मुख्यालय भेजें और इसकी सूचना संबंधित शिकायतकर्ता को अवश्य दें ताकि उन्हें बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पडें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारियों के प्रतिनिधि ...
आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का निर्माण कार्य अक्तूबर तक होगा पूरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का निर्माण कार्य अक्तूबर तक होगा पूरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 29 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी एवं विभिन्न शीर्ष अधिकारियों के साथ अम्बाला छावनी में सन् 1857 में आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक के निर्माण कार्य को लेकर निरीक्षण किया और समीक्षा बैठक भी की। ऊर्जा मंत्री श्री विज ने अधिकारियों को शहीद स्मारक का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए ताकि इसका उद्घाटन जल्द किया जा सके। बैठक के उपरांत मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शहीद स्मारक का उद्घाटन करने के संबंध में कहा कि संभावना है कि प्रधानमंत्री जी शहीद स्मारक का उद्घाटन करें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से  शहीद स्मारक का उद्घाटन के लिए पुरजोर आग्रह किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा सरकार का प्रयास है कि इस परियोजना को हरिया...
सीईटी परीक्षा में बेहतरीन ड्यूटी निभाने पर पांच कर्मचारी सम्मानित

सीईटी परीक्षा में बेहतरीन ड्यूटी निभाने पर पांच कर्मचारी सम्मानित

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 28 अगस्त – हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने बुधवार को  पंचकुला में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET)-2025 के सफल संचालन में असाधारण योगदान देने वाले पांच कर्मचारियों को विशेष प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार  देकर सम्मानित किया। सम्मानित कर्मचारियों में सोनीपत के स्पेशल पुलिस अधिकारी देवेंद्र कुमार और पवन कुमार, ईएसआई पद पर कार्यरत ऋषिपाल, पंचकूला में क्लर्क पद पर कार्यरत अमित कुमारी तथा रोहतक रोडवेज में क्लर्क पद पर कार्यरत सतीश कुमार शामिल हैं। इन सभी को परीक्षा के दौरान दिखाई गई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुकरणीय कार्यशैली के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है,  उन्होंने अपने निरीक्षण दौर के दौरान व्यक्तिग...
हरियाणा सरकार का महिलाओं के हित में बड़ा फैसला

हरियाणा सरकार का महिलाओं के हित में बड़ा फैसला

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 28 अगस्त – मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा सरकार ने अपने संकल्प पत्र के एक ओर वायदे को पूरा करते हुए महिलाओं के सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए "दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना" को लागू करने का निर्णय लिया है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की आगामी जयंती अर्थात 25 सितंबर, 2025 से इस योजना का शुभारम्भ होगा। इस योजना के तहत पात्र सभी महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। योजना के तहत, 25 सितंबर, 2025 को 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की सभी महिलाओं (विवाहित और अविवाहित) को लाभ मिलेगा। योजना के अंतर्गत पहले चरण में, उन परिवारों को शामिल किया गया है, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है। आने वाले समय में, चरणबद्ध तरीके से अन...
पंजाब की बहनों को आम आदमी पार्टी पर नहीं भरोसा, अब हरियाणा मॉडल की ओर देख रही जनता – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पंजाब की बहनों को आम आदमी पार्टी पर नहीं भरोसा, अब हरियाणा मॉडल की ओर देख रही जनता – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 28 अगस्त - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब की बहनों को अब आम आदमी पार्टी की सरकार पर विश्वास नहीं रहा और वहां की जनता कल्याणकारी योजनाओं के लिए हरियाणा की ओर उम्मीद से देख रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पहले कांग्रेस पार्टी ने पंजाब को खोखला किया, उसी राह पर अब आम आदमी पार्टी भी चल रही है और चुनावों में महिलाओं से किए गए वादों को पूरा नहीं कर रही। मुख्यमंत्री आज मंत्रिमंडल की बैठक में ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना' लागू करने के निर्णय उपरान्त पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे।  इस योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने संकल्प पत्र के एक और वादे को पूरा करने का काम किया है।  श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब की जनता ने अब मन बना...
केंद्र व प्रदेश सरकार गुरुओं द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल रही है-  श्री नायब सिंह सैनी

केंद्र व प्रदेश सरकार गुरुओं द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल रही है-  श्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 28 अगस्त -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार गुरुओं द्वारा दी गई शिक्षा को आत्मसात करके उनके दिखाए गए मार्ग पर चल रही है। मुख्यमंत्री आज पंचकूला स्थित गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में शीश नवाने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 1984 में हुए दंगों के दौरान हरियाणा में जिन सिख परिवारों ने अपने मुखिया को खोया है , उनके पीड़ित परिवार के एक सदस्य को यथोचित नौकरी दी जाएगी। नौकरी के इच्छुक परिवार अपने जिला के उपायुक्त के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन दंगों में बड़ी संख्या में सिख परिवारों पर हमले हुए, जिनमें जान माल की भारी क्षति हुई। तत्कालीन सरकार ने इन दंगों की फाइलों को दबा दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री श्र...
हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन एक विधेयक पारित किया गया

हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन एक विधेयक पारित किया गया

Haryana, Hindi
हरियाणा विधान सभा (सदस्य-सुविधा) द्वितीय संशोधन विधेयक, 2025 हरियाणा विधान सभा (सदस्य-सुविधा) अधिनियम, 1979 की धारा 3 के अधीन, हरियाणा विधान सभा का प्रत्येक सदस्य, एक करोड़ रुपये से अधिक न होने वाले प्रतिदेय अग्रिम का हकदार है, जोकि गृह निर्माण अग्रिम के रूप में निर्मित गृह या फ्लैट खरीदने के लिए या गृह निर्माण के लिए या सहकारी ग्रुप आवासीय सोसाइटी, जिसका वह सदस्य है, द्वारा निर्मित किए जाने वाले फ्लैट के लिए गृह निर्माण अग्रिम, अथवा मोटर कार की खरीद के लिए, अथवा दोनों उद्देश्यों के लिए लिया जा सकता है। इस धारा में दूसरी बार अग्रिम लेने के लिए 60 वर्ष से कम आयु की शर्त तथा तीसरी बार गृह निर्माण अडिग लेने के लिए भी 60 वर्ष से कम आयु की शर्त का प्रावधान है। दूसरी बार अग्रिम (अर्थात् गृह निर्माण अथवा मोटर कार के लिए) ...
सिरसा में अवैध कॉलोनियों के मामले में मुख्यमंत्री हुए सख़्त

सिरसा में अवैध कॉलोनियों के मामले में मुख्यमंत्री हुए सख़्त

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 27 अगस्त - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी अवैध कॉलोनियों के मामले में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) सिरसा की रिपोर्ट से सख़्त नाराज़ हैं और जल्द ही इस मामलें में फिर से समीक्षा करेंगे। इसके अलावा , मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पिछले 3 वर्षों में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध किये गए एनफोर्समेंट-एक्शन का शीघ्रता से संकलन करने के निर्देश दिए , जल्द ही वे बैठक कर समीक्षा करेंगे। ज्ञात रहे कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गत 23 अगस्त को सिरसा जिला के डबवाली क़स्बा में "यूथ मैराथन" को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे।  इससे पूर्व , मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करके इस जिला में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की थी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने डीटीपी, सिरसा से अवैध कॉलोनियों के मा...
हरियाणा सरकार का गरीब परिवारों के हित में बड़ा फैसला:

हरियाणा सरकार का गरीब परिवारों के हित में बड़ा फैसला:

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 27 अगस्त – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज विधानसभा में घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत शहरों में 50 गज और ग्रामीण क्षेत्र में 100 गज तक के रिहायशी प्लॉट की रजिस्ट्री पर स्टाम्प ड्यूटी पूरी तरह से समाप्त कर दी है, इससे प्रदेश के गरीब परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री सदन में कलेक्टर रेट वृद्धि से संबंधित विपक्ष द्वारा लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर वक्तव्य दे रहे थे। विपक्ष के आरोपों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि इस विषय पर विपक्ष केवल जनता को गुमराह करने की नाकाम कोशिश कर रहा है। उन्होंने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्ष 2004-05 से 2014 तक विपक्ष के शासनकाल में कलेक्टर रेट में औसतन 25.11...