स्वच्छता, नशा मुक्ति और स्वस्थ जीवन शैली को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 17 सितंबर -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वच्छता, नशा मुक्ति और स्वस्थ जीवन शैली को अब जनआंदोलन बनाना चाहिए। इस संकल्प को लेकर जनभागीदारी के साथ हम एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकेंगे।
उन्होंने यह बात बुधवार की सुबह रोहतक में मानसरोवर पार्क के समीप प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ड्रग फ्री हरियाणा थीम को लेकर आयोजित नमो मैराथन में पहुंचे युवाओं को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने अल सुबह रोहतक में स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। नमो मैराथन से पहले उन्होंने मानसरोवर पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने नमो मैराथन में उमड़ी युवा शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि आज का...







