मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई स्टेट बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ (SBWL) की 8वीं बैठक
चंडीगढ़, 3 दिसंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को स्टेट बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ (SBWL) की 8वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य के वाइल्डलाइफ संरक्षण को सुदृढ़ करने और सुरक्षा उपायों को बढ़ाने से जुड़े कई महत्त्वपूर्ण प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि वाइल्डलाइफ संरक्षण को मज़बूत करने पर विशेष फोकस करते हुए पुख्ता सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित किया जाए, ताकि वन्यजीवों का संरक्षण व संवर्धन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में पर्यावरण, वन एवं वन्य प्राणी मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक श्री रणधीर पणिहार और विधायक श्री तेजपाल तंवर भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और हरियाणा की समृद्ध जैव-विविधता को बचाने के लिए संरक्षण संबंधी योजनाओं को समय ...







