निरंतर बेहतर हो रही कनेक्टिविटी और उद्योग अनुकूल वातावरण के कारण गुरुग्राम में जीसीसी निवेश का बढ़ा आकर्षण : राव नरबीर सिंह
चंडीगढ़, 24 सितम्बर- हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक राजधानी गुरुग्राम अपनी निरंतर बेहतर हो रही कनेक्टिविटी और उद्योग अनुकूल वातावरण के कारण ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) की स्थापना के लिए निवेशकों की पहली पसंद बनती जा रही है। उन्होंने यह बात बुधवार को गुरुग्राम के ग्रैंड हयात होटल में हितधारकों के साथ जीसीसी पॉलिसी के प्रावधानों को लेकर आयोजित परामर्श बैठक को संबोधित करते हुए कही।
राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों को प्रतिकूल वातावरण नहीं, बल्कि पूर्णतः सहयोगी और प्रगतिशील माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। उद्योग हरियाणा की प्रगति के प्रमुख स्तंभ हैं, इसलिए सरकार का निरंतर प्रयास है कि निवेशकों और उद्यमियों को सभी आवश्यक सुविधाएं और सहयोग समय पर मिले। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम प्रदेश की आर्थिक राजधानी है और प...







