मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कई अहम परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
चंडीगढ़, 13 दिसंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने फतेहाबाद जिला के विकास को गति देने के लिए मूलभूत सुविधा, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किये। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, उनमें टोहाना का बस स्टैंड, नगर पालिका जाखल मंडी क्षेत्र में मल्टी कॉम्प्लेक्स और गांव म्योंद में 33 केवी सब स्टेशन शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने ये उद्घाटन एवं शिलान्यास फतेहाबाद में आयोजित सिरसा लोकसभा के सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम के दौरान किये। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ, उनमें 10 करोड़ 42 लाख 13 हजार रुपये की लागत से टोहाना का नया बस स्टैंड, नगर पालिका जाखल मंडी क्षेत्र में 7 करोड़ 5 लाख रुपये की राशि से मल्टी कॉम्प्लेक्स और गांव म्योंद में 5...








