हांसी को मुख्यमंत्री ने दी स्वास्थ्य, सड़क व सिंचाई सुविधाओं की बड़ी सौगात
चंडीगढ़, 16 दिसंबर-- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हांसी क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देते हुए जनता को बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं, मूलभूत सुविधाओं, सड़कों तथा सिंचाई सुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सौगातें दी। हांसी में आयोजित विकास रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने हांसी में 50 बैड के वर्तमान अस्पताल को अपग्रेड कर 100 बैड का किये जाने की घोषणा की। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने हांसी के विकास के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये की राशि देने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि हांसी शहर के बस स्टैंड पर बरसाती पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए ड्रेनेज बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हांसी के सेक्टर 5 में एसटीपी और डब्ल्यूटीपी बनेगा। सुलतानपुर एरिया में कृषि भूमि की सिं...







