श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी सत्य, बलिदान और मानवता की अमर विरासत – मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 11 दिसंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का जीवन हमें संदेश देता है कि अत्याचार चाहे कितना ही बड़ा क्यों न हो, सत्य और धर्म की शक्ति हमेशा उससे अधिक महान होती है। धर्म केवल पूजा करने का नाम नहीं, बल्कि सत्य, स्वतंत्रता और मानवीय गरिमा की रक्षा का मार्ग है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का बलिदान मानवता का दिव्य पर्व है और भारत सदियों से इस आध्यात्मिक परंपरा का केंद्र रहा है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस के अवसर पर कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ हरियाणा एवं श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को गुरुग्राम के अपैरल हाऊस में “तप से त्याग तक” संगीतमय नाटक मंचन कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में प्रख्यात अभिन...








