Sunday, February 15Malwa News
Shadow

Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ से शताब्दी ट्रेन से दिल्ली रवाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ से शताब्दी ट्रेन से दिल्ली रवाना

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 5 अक्टूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज शताब्दी ट्रेन से चंडीगढ़ से दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की और अपने जापान दौरे तथा सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी 17 अक्टूबर को प्रदेश की वर्तमान सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है , इस समारोह में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र  मोदी पधारेंगे और अनेक विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। यह समारोह सोनीपत में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री ने अपने  जापान के दौरे के बारे में बताया कि वे 6 से 8 अक्टूबर तक तीन दिवसीय जापान के दौरे पर रहेंगे। जापान में हरियाणा का पवेलियन लगाया गया है, जिसमें उनको शिरकत करनी है। इसके साथ ही वे कई निवेशकों से मुलाकात करेंगे और जापान में बसे हरियाणा के लोगों ...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जाएंगे जापान दौरे पर, विकसित भारत – विकसित हरियाणा की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जाएंगे जापान दौरे पर, विकसित भारत – विकसित हरियाणा की दिशा में बड़ा कदम

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 5 अक्तूबर — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी राज्य में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने और द्विपक्षीय औद्योगिक संबंधों को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान के दौरे पर रहेंगे। यह दौरा विकसित भारत - विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री का यह दौरा हरियाणा को वैश्विक निवेश, तकनीकी सहयोग और नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, और हरियाणा इस अभियान का अग्रदूत बनकर विकसित भारत, विकसित हरियाणा के लक्ष्य को मजबूत आधार दे रहा है। हरियाणा और जापान के बीच आर्थिक, औद्योगिक और सांस्कृतिक सहयोग होगा और मजबूत मुख्यमं...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने व्यापारियों से जीएसटी दरों में कमी का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का किया आग्रह

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने व्यापारियों से जीएसटी दरों में कमी का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का किया आग्रह

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 4 अक्तूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज प्रदेश के व्यापारियों से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार द्वारा कम की गई जीएसटी दरों का पूरा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता को जीएसटी दरों में सुधार के माध्यम से बहुत बड़ा फायदा मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे जीएसटी बचत उत्सव को आम जनमानस तक पहुंचाने में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि करों में कटौती से न केवल व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि उपभोक्ता भी सस्ते दामों पर वस्तुओं व सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे। सस्ते दाम, बढ़ता व्यापार और मजबूत अर्थव्यवस्था, यही जीएसटी उत्सव की मूल भावना है, जो हरियाणा को प्रगति के नए आयाम तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सुधारात्मक कदम...
हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन में अब तक 543.66 करोड़ की अदायगी किसानों के बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित

हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन में अब तक 543.66 करोड़ की अदायगी किसानों के बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 4 अक्टूबर -- हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन 2025 - 26 के दौरान किसानों के खातों में अब तक 543.66  करोड़ की अदायगी उनके बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित की जा चुकी है। इस तरह सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान सुनिश्चित किया है। 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से धान की खरीद की जा रही है। राज्य में अब तक 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल' पर पंजीकृत 63356 किसानों से धान की खरीद की गई है। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहाँ जानकारी देते हुए कहा कि अब तक राज्य भर की मंडियों में कुल 892943.07 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। विभिन्न जिलों की मंडियों से अब तक 310821.24 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। अब तक मंडियों से 72002...
सबीआई ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.55 करोड़ रुपये का दिया योगदान

सबीआई ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.55 करोड़ रुपये का दिया योगदान

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 4 अक्टूबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को आज भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.55 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पवार भी उपस्थित रहे । यह राशि एसबीआई के कर्मचारियों द्वारा राज्य में चल रहे बाढ़ राहत कार्यों में सहयोग हेतु एक दिन के वेतन को एकत्र कर प्रदान की गई।   एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक श्री कृष्ण शर्मा, महाप्रबंधक (हरियाणा) श्री नीरज भारती और उप महाप्रबंधक श्री काजल भौमिक द्वारा मुख्यमंत्री को राशि का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने देश के सबसे बड़े बैंक, एसबीआई, द्वारा हरियाणा प्रदेश के नागरिकों के प्रति उदार योगदान और निरंतर सहयोग की सराहना की।...
प्रदेश की ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यो को योजनाबद्ध तरीके से समय पर करे पूरा- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

प्रदेश की ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यो को योजनाबद्ध तरीके से समय पर करे पूरा- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 4 अक्तूबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यो को योजनाबद्ध तरीके से तय समय सीमा में पूरा किया जाए। साथ ही,  जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ धरातल पर हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए अधिकारी हर 15 दिन में विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा करना भी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज यहां विकास एवं पंचायत विभाग और ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं को लेकर एडीसी, जिला परिषद के सीईओ, डीडीपीओ और पंचायती राज के कार्यकारी अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार भी उपस्थित रहे। श्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि 500 वर्ग गज तक की शामलात भूमि पर अनाधिकृत रूप से निर्मित मकानों का नियमिती...
तीन नए कानूनों से देश की न्याय प्रणाली हुई सशक्त, आमजन को मिल रहा त्वरित न्याय – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

तीन नए कानूनों से देश की न्याय प्रणाली हुई सशक्त, आमजन को मिल रहा त्वरित न्याय – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 3 अक्टूबर -  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तीन नए आपराधिक कानूनों के लागू होने से भारत की न्याय प्रणाली पहले से कहीं अधिक सशक्त, प्रभावी और पारदर्शी बनी है। इन कानूनों के माध्यम से आम नागरिकों को शीघ्र और सुगम न्याय प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा के लिए गर्व का विषय है कि राज्य ने इतने कम समय में न केवल इन कानूनों को लागू किया, बल्कि इनके लागू होने के बाद दोष सिद्धि दर को 82.6 प्रतिशत तक पहुँचाने में भी सफलता प्राप्त की है, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज कुरुक्षेत्र में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा तीन नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी के  शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पुण्य भूमि पर केंद्रीय गृहमंत्री का ...
वर्ष 2029 तक देश का प्रत्येक गांव सहकारिता से जुड़ेगा – अमित शाह

वर्ष 2029 तक देश का प्रत्येक गांव सहकारिता से जुड़ेगा – अमित शाह

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 3 अक्टूबर - केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि भारत आज विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बन चुका है। श्वेत क्रांति-2 के अंतर्गत देशभर में 75 हज़ार से अधिक डेयरी समितियों की स्थापना कर लगभग 40 हज़ार डेयरी सहकारी संस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2029 तक देश के प्रत्येक गांव को सहकारिता आंदोलन से जोड़ा जाए। केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह शुक्रवार को आईएमटी रोहतक में साबर डेयरी (अमूल) प्लांट के विस्तार प्लांट के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रहे थे। इस प्लांट में प्रतिदिन 150 मीट्रिक टन दही, तीन मीट्रिक टन छाछ, 10 मीट्रिक टन योगर्ट व 10 मीट्रिक टन मिठाई का उत्पादन होगा। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सहित अनेक ग...
साबर डेयरी (अमूल) प्लांट से हरियाणा में दुग्ध उत्पादन को मिलेगा नया आयाम – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

साबर डेयरी (अमूल) प्लांट से हरियाणा में दुग्ध उत्पादन को मिलेगा नया आयाम – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 3 अक्तूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि साबर डेयरी (अमूल) प्लांट न केवल हरियाणा बल्कि पूरे उत्तर भारत की दुग्ध आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा, साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “सहकार से समृद्धि” मंत्र ने सहकारी आंदोलन को नई दिशा दी है। वर्ष 2021 में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना इसी सोच का परिणाम है, और आज ‘राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025’ इसी का एक महत्वपूर्ण प्रतिफल है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज रोहतक में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा  साबर डेयरी (अमूल) प्लांट के विस्तार प्लांट के उद्घाटन   समारोह के अवसर पर अपना संबोधन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अमूल केवल दूध और डेयरी उत...
आजादी के शताब्दी वर्ष के दौरान भारत का होगा दुनिया मे सर्वोच्च स्थान : अमित शाह

आजादी के शताब्दी वर्ष के दौरान भारत का होगा दुनिया मे सर्वोच्च स्थान : अमित शाह

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 3 अक्टूबर - देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। आजादी का जब शताब्दी उत्सव मनाया जाएगा तो उसमें खादी का अहम योगदान रहेगा। लाखों बुनकरों के लिए खादी ग्रामोद्योग सशक्त मंच बन रहा है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह शुक्रवार को रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित खादी कारीगर महोत्सव में कारीगरों से संवाद कर रहे थे। श्री अमित शाह  ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ मौजूद कारीगरों को आधुनिक मशीन, टूल किट्स एवं पीएमईजीपी के तहत 301 करोड़ रुपए की मार्जिन मनी वितरित कर उन्हें स्वदेशी से स्वावलंबन की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने पीएमईजीपी इकाइयों, केन्द्रीय पूनी संयंत्...