कपास बेचने के लिए बनाई “कपास किसान” ऐप
चंडीगढ़, 29 अक्तूबर -- हरियाणा के कपास उत्पादक किसानों की कपास की फसल का पूरा न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के लिए एक ऐप "कपास किसान" तैयार की गई है। किसानों को "मेरी फसल मेरा ब्यौरा" पोर्टल पर दी गई कपास की जानकारी इस ऐप के माध्यम से सत्यापित करवा कर अपनी फसल बेचने में किसानों को सुविधा देने के लिए यह कदम उठाया गया है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के उपक्रम "भारतीय कपास निगम लिमिटेड" द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान कपास की फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) योजना के अंतर्गत कपास की बिक्री हेतु "कपास किसान" ऐप (मोबाइल एप्लीकेशन) विकसित की गई है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर एवं एपल आईओएस पर उपलब्ध है।
प्रवक्ता ने बताया कि निगम की ओर से हरियाणा के सभी कपास उत्पादक किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे "कपास किसान" मोबाइल ऐप डाउनलोड कर...