लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने बरवाला के नगर पालिका के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन
चण्डीगढ़, 13 अक्टूबर- हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने सोमवार को बरवाला में नगरपालिका के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया है। उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि जन कार्यों के बेहतर निपटान और आमजन को सरकारी सेवाओं में सहुलियत देना सरकार की प्राथमिकता है। नगरपालिका के नए भवन की क्षेत्र में काफी जरूरत थी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नगरपालिका को अपग्रेड कर इसे नगर परिषद का दर्जा दिलाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और सौदर्यकरण करने की जिम्मेवारी नगरपालिका की है इसलिए इस दिशा में स्थानीय निकाय के अधिकारी पूरी तत्परता के साथ कार्य करें।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हाल ही में लोक निर्माण विभाग के भवन निर्माण के अतिरिक्त कई अन्य परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा...







