Sunday, May 31Malwa News
Shadow

Haryana

बागवानी, मधुमक्खी पालन और संरक्षित खेती में हरियाणा देश में अग्रणी : कृषि मंत्री

बागवानी, मधुमक्खी पालन और संरक्षित खेती में हरियाणा देश में अग्रणी : कृषि मंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 13 जनवरी – हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि राज्य सरकार ने बागवानी, मधुमक्खी पालन और टिकाऊ कृषि के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। हरियाणा मधुमक्खी पालन नीति को अपनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में शहद उत्पादन को बढ़ावा मिला है। कृषि मंत्री आज यहां बागवानी विभाग से संबंधित बजट-पूर्व परामर्श-बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने गत वर्ष के बजट में बागवानी विभाग को आवंटित बजट के खर्च बाबत विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है , किसान-हित में योजनाएं बनाई जा रही हैं। कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बैठक के बाद बताया कि मधुमक्खी पालन को वैज्ञानिक और व्यावसायिक रूप देने के उद्देश्य से राम...
हरियाणा पुलिस और अभियोजन विभाग प्ली बारगेनिंग प्रावधान के इस्तेमाल को मज़बूत करेगा – डॉ. सुमिता मिश्रा

हरियाणा पुलिस और अभियोजन विभाग प्ली बारगेनिंग प्रावधान के इस्तेमाल को मज़बूत करेगा – डॉ. सुमिता मिश्रा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 13 जनवरी - हरियाणा गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने हरियाणा पुलिस और अभियोजन विभाग को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के चैप्टर XXIII में दिए गए प्ली बारगेनिंग प्रावधानों का प्रभावी और सही इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। इसका उदेश्य आपराधिक मामलों के निपटारे में तेज़ी लाना और पूरे राज्य में न्याय व्यवस्था को और मज़बूत करना है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्ली बार्गेनिंग एक न्याय-समर्थक वैधानिक तंत्र है जिसका उद्देश्य आपराधिक मामलों के शीघ्र समाधान की सुविधा प्रदान करना है, जहां अपराध के लिए सात वर्ष या उससे कम कारावास की सजा हो सकती है। कानून के अनुसार, कोई भी आरोपी चार्ज फ्रेम होने की तारीख से 30 दिनों के अंदर प्ली बार्गेनिंग के लिए अप्लाई कर सकता है, जिससे समाधान प्रक्रिया तेज़ और ज़्या...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर मनाई लोहड़ी, हरियाणावासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर मनाई लोहड़ी, हरियाणावासियों को दी शुभकामनाएं

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 13 जनवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी के साथ चंडीगढ़ स्थित अपने आवास संत कबीर कुटीर में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया। इस दौरान उन्होंने लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। लोहड़ी समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्यौहार भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन परंपराओं का प्रतीक है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक भी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पूजा अर्चना कर लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित की और साथ ही हरियाणा वासियों के  सुख और समृद्धि की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहड़ी केवल लकड़ी जलाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह समाज को उसकी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का अवसर भी है। ...
‘लोहड़ी पर्व जीवन, प्रकृति और सामूहिक खुशियों का उत्सव : प्रो० असीम कुमार घोष’

‘लोहड़ी पर्व जीवन, प्रकृति और सामूहिक खुशियों का उत्सव : प्रो० असीम कुमार घोष’

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 12 जनवरी -- हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा जिला सोनीपत के बाल भवन में आयोजित राज्य स्तरीय लोहड़ी समारोह में राज्यपाल एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष प्रो० असीम कुमार घोष, उनकी धर्मपत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा मित्रा घोष तथा मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने लोहड़ी की पवित्र अग्नि में आहुति देकर प्रदेशवासियों को लोहड़ी व मकर संक्रांति के पावन पर्व की हार्दिक बधाई दी। राज्यपाल प्रो० असीम कुमार घोष ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लोहड़ी के इस आनंदमय अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में आप सभी के साथ शामिल होकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि लोहड़ी केवल फसल का त्योहार नहीं, बल्कि जीवन, प्रकृति और सामूहिक खुशियों का उत्सव है। यह सर्दियों के अंत...
राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध : कृषि मंत्री

राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध : कृषि मंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 12 जनवरी — हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी कल्याणकारी योजना के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, बशर्ते कि उपलब्ध बजट का सही, पारदर्शी और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ वास्तविक किसानों तक पहुंचना चाहिए। श्री श्याम सिंह राणा आज चंडीगढ़ में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की बजट-पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं के अंतर्गत पिछले वर्ष आवंटित बजट के उपयोग, वर्तमान वित्तीय स्थिति तथा आगामी वर्ष में संभावित खर्चों को लेकर विस्तार से प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक के दौरान श्री राणा ने “ मेरा पानी मेरी विरासत” य...
गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया प्रेम सागर हृदय रोग चिकित्सालय का उद्घाटन

गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया प्रेम सागर हृदय रोग चिकित्सालय का उद्घाटन

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 12 जनवरी -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नैतिकता, पारदर्शिता और जनकल्याण को सर्वोपरि रखते हुए राज्य के स्वास्थ्य लक्ष्यों में सहभागी बनने वाली सभी जिम्मेदार संस्थाओं का हरियाणा में स्वागत है। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के मजबूत ढांचे के साथ-साथ निजी क्षेत्र की जांच एवं चिकित्सा सेवाओं की भूमिका भी नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री सोमवार को गुरुग्राम में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर सेक्टर 12ए स्थित भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप न्यास गुरुग्राम द्वारा संचालित 'विवेकानंद आरोग्य केंद्र' में प्रेम सागर हृदय रोग चिकित्सालय के लोकार्पण समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वामी विवेकानन्द जी की 163वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए प्रदेशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति त...
राष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को किया नमन

राष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को किया नमन

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 12 जनवरी -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में गुरुग्राम स्थित एसपीआर रोड पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली, पूर्व सांसद सुधा यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।...
सफाई कर्मी समाज की मजबूत रीढ़ ,जिनके परिश्रम से शहरों व गांव में बनती है स्वच्छता की गरीमा –  कृष्ण कुमार बेदी

सफाई कर्मी समाज की मजबूत रीढ़ ,जिनके परिश्रम से शहरों व गांव में बनती है स्वच्छता की गरीमा –  कृष्ण कुमार बेदी

Haryana, Hindi
चण्डीगढ, 11 जनवरी- हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की वह मजबूत रीढ़ हैं, जिनके परिश्रम से शहरों और गांवों की स्वच्छता, स्वास्थ्य और गरिमा बनी रहती है। वे हर मौसम, परिस्थिति और चुनौतियों में निस्वार्थ भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज को सुरक्षित रखने का कार्य करते हैं। सरकार और समाज दोनों का यह नैतिक दायित्व है कि उनके योगदान को सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के साथ स्वीकार किया जाए, क्योंकि स्वच्छ और स्वस्थ समाज की कल्पना उनके बिना अधूरी है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने यह बात मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में जीन्द के सैक्टर-6 स्थित महाराज अजमीढ़ भवन एवं सुनार धर्मशाला जींद में मैढ़ सुनार सभा द्वारा आयोजित सफाई कर्मचारी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कही। उन्होंन...
झूठ की राजनीति करने वालों को सत्ता से बाहर करें पंजाब के लोग – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

झूठ की राजनीति करने वालों को सत्ता से बाहर करें पंजाब के लोग – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 11  जनवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश और प्रदेश को अनुभवी, जिम्मेदार और जनहित के प्रति समर्पित शासन की आवश्यकता है। राजनीति सत्ता सुख का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम होनी चाहिए, लेकिन पंजाब सरकार ने इसे सत्ता सुख का साधन बना लिया है। मुख्यमंत्री ने पंजाब की गुरु परंपरा का उल्लेख करते हुए लोगों से आह्वान किया कि वे अन्याय और झूठ की राजनीति को नकारते हुए विकास, ईमानदारी और राष्ट्रहित आधारित सुशासन को मजबूत करने में अपना योगदान दें। मुख्यमंत्री रविवार को पंजाब के लुधियाना जिले के समराला में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा ने जो मॉडल प्रस्तुत किया है, वही मॉडल पूरे देश में सुशासन की नींव बन सकता है। इसलिए आने वाले समय में पंज...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चरण कंवल साहिब माछीवाड़ा गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चरण कंवल साहिब माछीवाड़ा गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ 11 जनवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को अपने पंजाब दौरे के दौरान ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब, माछीवाड़ा, लुधियाना पहुंचकर माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस पवित्र स्थल पर आकर वे स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह वही ऐतिहासिक स्थान है जहां दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने आकर कठोर तपस्या की थी और देश व समाज को धर्म, साहस और मानवता की शिक्षा दी थी। उन्होंने कहा कि गुरुओं ने सदैव समाज और देश की भलाई के लिए संघर्ष किया और महान बलिदान दिए। हमें उनकी शिक्षाओं और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चरण पड़े और उन्होंने यहां रहकर समाज को दिशा दी, ऐसे पाव...