50 प्रतिशत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किया जाएगा सुपरवाईजर पदौन्नत – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चण्डीगढ, 16 जनवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास को लेकर पिछले बजट के दौरान 66 घोषणाएं की गई थी जिनमें से 59 घोषणाओं को अमलीजामा पहनाया जा चुका है। इसके अलावा तीन घोषणाओं पर कार्य प्रगति पर है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी महिला एवं बाल विकास की घोषणाओं को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी भी मौजूद रही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की आयोजित बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए अहम निर्णय लिया गया है। इसके तहत 10 वर्ष की सेवा का अनुभव और सुपरवाईजर पद की पात्रता पूरी करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाईजर के पद पर पदौन्नत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब सुपरवाईजर 50 प्रतिशत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में से तथ...







