Sunday, February 15Malwa News
Shadow

Haryana

बिहार में एनडीए सरकार ने विकास, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाया : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

बिहार में एनडीए सरकार ने विकास, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाया : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 18 अक्तूबर-हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बिहार अब विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और जनता का विश्वास एनडीए सरकार में और मजबूत हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में पुनः एनडीए की सशक्त, स्थिर और सुशासित सरकार का गठन होगा, जिससे प्रदेश तीव्र गति से विकास एवं समृद्धि के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। मुख्यमंत्री ने आज बिहार के दौरे पर चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में बिहार ने विकास की नई दिशा प्राप्त की है। यहां सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आरजेडी–कांग्रेस गठबंधन पर तीखी टिप्प...
हरियाणा को ‘वॉटर स्मार्ट स्टेट’ बनाने की दिशा में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा की पहल

हरियाणा को ‘वॉटर स्मार्ट स्टेट’ बनाने की दिशा में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा की पहल

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 18 अक्तूबर- हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि अब वक्त है कि हम विभागीय कार्यप्रणाली को स्मार्ट, सस्टेनेबल और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन बनाएं। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 2-दिवसीय विशेष कार्यशाला 23 और 24 अक्तूबर को पंचकूला में आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता, एसडीओ और जेई मौजूद रहेंगे। इसका उद्देश्य है तकनीकी दक्षता बढ़ाना, जल गुणवत्ता में सुधार और परियोजना निष्पादन को तेज़ व पारदर्शी बनाना। इस दौरान देशभर के विशेषज्ञ वक्ता भी आधुनिक जल प्रबंधन, सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन पर अपने अनुभव साझा करेंगे। कार्यशाला का उद्घाटन जन स्वास्...
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने ‘एक दिया देश के नाम’ अभियान के तहत 50 छात्राओं को कश्मीर के लिए किया रवाना

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने ‘एक दिया देश के नाम’ अभियान के तहत 50 छात्राओं को कश्मीर के लिए किया रवाना

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 17 अक्टूबर -हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज ‘एक दिया देश के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत हरियाणा के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की 50 छात्राओं को राजभवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर कश्मीर के लिए रवाना किया। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष एवं राज्यपाल के सचिव श्री डी.के. बेहेरा भी उपस्थित थे। यह कार्यक्रम मीडिया छात्र एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की देश सेवा की भावना से प्रेरित यह यात्रा हरियाणा की छात्राओं द्वारा सीमाओं पर तैनात सैनिकों के साथ दीपावली का पर्व मनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आज हम अपने घरों में सुरक्षित रहकर खुशियाँ मना रहे हैं, तो इसका श्रेय हमारे उन वीर सैनिकों को ज...
सुशासन की नई पहचान: “बिना पर्ची, बिना खर्ची” बना तीसरी बार भाजपा सरकार की जीत का मंत्र- मनोहर लाल

सुशासन की नई पहचान: “बिना पर्ची, बिना खर्ची” बना तीसरी बार भाजपा सरकार की जीत का मंत्र- मनोहर लाल

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 17 अक्टूबर- हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज शुक्रवार को फरीदाबाद  में जिला स्तरीय ‘जन विश्वास-जन विकास’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस समारोह की शुरुआत मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत लाभार्थियों को 50-100 वर्ग गज के प्लॉट आवंटन पत्र वितरित करके की गयी। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री  श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आज प्रदेशभर में लगभग 9000 पात्र लाभार्थियों को 50-100 गज के प्लॉट आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना राज्य सरकार की एक विशेष पहल है, जिसके माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को स्थायी आवास उपलब...
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस को राज्य भर में मनाया जाएगा : मुख्यमंत्री

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस को राज्य भर में मनाया जाएगा : मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 17 अक्तूबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस को राज्य भर में मनाया जाएगा।  इसके लिए आगामी एक नवंबर से 25 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में एक समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास संत कबीर कुटीर में उक्त कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक...
अम्बाला छावनी इंडस्ट्रियल एरिया के पम्प हाउस को बिजली की हॉटलाइन से जोड़ने की मंजूरी मिली – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

अम्बाला छावनी इंडस्ट्रियल एरिया के पम्प हाउस को बिजली की हॉटलाइन से जोड़ने की मंजूरी मिली – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 16 अक्टूबर - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी इंडस्ट्रियल एरिया के पंप हाउस को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्ति करने के लिए पंप हाउस को हॉटलाइन से जोड़ने के लिए मंजूरी मिल गई है और जल्द ही पंप हाउस को हॉटलाइन से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा,  आगामी 15 नवंबर से टांगरी नदी में मिटटी/सिल्ट इत्यादि की निकालने का कार्य आरंभ किया जाएगा। श्री विज आज अम्बाला छावनी में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया की दीवार बनाने के कार्य का टेंडर हाई पॉवर परचेस कमेटी की बैठक में पारित किया जाएगा और उसके पश्चात दीवार निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वर्तमान हरियाणा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर पंचकूला में राज्य स्तरीय समारोह में करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वर्तमान हरियाणा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर पंचकूला में राज्य स्तरीय समारोह में करेंगे शिरकत

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 16 अक्टूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में वर्तमान राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, पहलों और जनकल्याण को प्रतिबद्ध रोडमैप को सांझा करेंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज उच्च स्तरीय बैठक कर समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। जिला उपायुक्तों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया। मुख्य सचिव ने सभी उपायुक्तों को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रमों को लेकर सभी तैयारियां समयबद्ध और समन्वित तरीके से की जाएं। पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण सभी जिलों में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों में किया जाएगा। ...
कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने 28 सरकारी स्कूलों के बच्चों संग मनाई दीपावली

कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने 28 सरकारी स्कूलों के बच्चों संग मनाई दीपावली

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ 16 अक्टूबर-  हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने दिवाली पर इस बार खास पहल शुरू की है।उन्होंने फरीदाबाद जिले के 28 सरकारी स्कूलों के हजारों बच्चों को 15 हजार देसी घी के लड्डू वितरित कर खुशियों की सौगात दी। इस अवसर पर श्री विपुल गोयल ने कहा कि त्योहारों का असली अर्थ तभी है, जब समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां बांटी जाएं। बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं, और उनकी मुस्कान ही सबसे बड़ा उत्सव है। उन्होंने कामना की कि आने वाला दिवाली का त्योहार प्रदेश व देश के लोगों के जीवन में खुशियाँ ले कर आए। कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विजन 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का है और इस सपने को पूरा करने में बच्चे भविष्य के भारत के निर्माण ...
सभी सरकारी अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हो : मुख्यमंत्री

सभी सरकारी अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हो : मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 16 अक्तूबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होने चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल के भवन आदि की मेन्टेन्स से लेकर सफाई व्यवस्था तक सभी कार्य दुरुस्त रखें। अधिकारी नियमित निरीक्षण करें , सफाई के मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी,  जबकि बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज चंडीगढ़ में प्रदेश के लगभग एक दर्जन सरकारी अस्पतालों के मेन्टेन्स तथा सफाई व्यवस्था के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता ,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल , लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल , वित्त...
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए हमेशा किया जाएगा याद- राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए हमेशा किया जाएगा याद- राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 15 अक्टूबर- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज राजभवन में भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और इस मौके पर सीएसआईआर-सीएसआईओ, चंडीगढ़ के वैज्ञानिकों के साथ बातचीत भी की। देश के मिसाइल कार्यक्रम का नेतृत्व करके एक सशक्त भारत के निर्माण में डॉ. कलाम के अभूतपूर्व योगदान को याद करते हुए राज्यपाल प्रो. घोष ने कहा कि राष्ट्र उन्हें सदैव सम्मान और कृतज्ञता की गहरी भावना के साथ याद रखेगा। प्रो. घोष ने कहा कि डीआरडीओ और इसरो के एक अग्रणी वैज्ञानिक के रूप में, डॉ. कलाम ने भारत के स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएलवी-III) के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 1998 में पोखरण-II परमाणु परीक्षणों के सफल संचालन में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रपति के रूप में डा. कलाम ने अप...