फरीदाबाद में 15 फीट ऊँचे आशादीप का प्रज्ज्वलन- प्रकाश, एकता और आशा का महोत्सव – विपुल गोयल
चंडीगढ, 21 अक्टूबर -प्रकाश के पावन पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल की गरिमामयी उपस्थिति में फरीदाबाद के लेबर चौक पर 15 फीट ऊँचे भव्य आशादीप के प्रज्ज्वलन का भव्य आयोजन हुआ। यह दीप न केवल एक प्रतीक है, बल्कि एकता, सद्भाव और आशा के अमृतमयी प्रकाश का संदेशवाहक बनकर समूचे फरीदाबाद को आलोकित करेगा।
श्री विपुल गोयल ने दीप प्रज्ज्वलन के अवसर पर अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। जब हम समाज के प्रत्येक वर्ग तक इस प्रकाश को पहुँचाने का संकल्प लेते हैं, तभी यह पर्व अपने सच्चे अर्थों में सार्थक होता है। इस भव्य आयोजन में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसने ...







