Saturday, May 30Malwa News
Shadow

Haryana

वर्ष 2047 तक हरियाणा को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

वर्ष 2047 तक हरियाणा को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 2 मार्च- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा विधानसभा में नॉन स्टॉप सरकार का लगातार 12वां राज्य बजट प्रस्तुत करते हुए वर्ष 2047 तक हरियाणा को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 का राज्य बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि विकसित हरियाणा के निर्माण का विजन डॉक्यूमेंट है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जिस गति से विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में स्थान बना रहा है, उसी संकल्प और उसी प्रेरणा के साथ हरियाणा भी विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक हरियाणा को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट-2047" इसी दिशा में राज्य का मार...
नायब सिंह सैनी ने बतौर वित्तमंत्री सदन में पेश किया 2026-27 का बजट

नायब सिंह सैनी ने बतौर वित्तमंत्री सदन में पेश किया 2026-27 का बजट

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 2 मार्च-हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज बतौर वित्तमंत्री विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करते हुए राज्य के समग्र, संतुलित एवं तीव्र विकास की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल वार्षिक आय-व्यय का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत–2047’ विज़न को साकार करने की दिशा में हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत खाका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों और प्रभावी वित्तीय प्रबंधन के माध्यम से वर्ष 2047 तक हरियाणा को आर्थिक, सामाजिक तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने के लिए निरंतर और योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य का कुल व्यय 2025-26 (संशोधित अनुमान) में 2,02,...
मानव विकास पर ऐतिहासिक फोकस: शिक्षा क्षेत्र को मिली है अभूतपूर्व बजट बढ़ोतरी– मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

मानव विकास पर ऐतिहासिक फोकस: शिक्षा क्षेत्र को मिली है अभूतपूर्व बजट बढ़ोतरी– मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 2 मार्च – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करते हुए शिक्षा और मानव विकास को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “मानव विकास किसी भी सशक्त और समावेशी समाज की आधारशिला है। हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, कौशल विकास और खेल के अवसर उपलब्ध कराना हमारी सरकार का संकल्प है।” मुख्यमंत्री ने कह कि वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमानों की तुलना में मौलिक शिक्षा विभाग का बजट 9.79 प्रतिशत से बढ़ाकर 10,855.48 करोड़ रुपये, सेकेंडरी शिक्षा विभाग का बजट 11.98 प्रतिशत से बढ़ाकर 7,862.41 करोड़ रुपये तथा उच्चतर शिक्षा विभाग का बजट 6.06 प्रतिशत से बढ़ाकर 4,197.38 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि बजट पूर्व परामर्श बैठकों में प्राप्त 122 सुझावों में से 88 ...
हरियाणा का वर्ष 2026-27 का बजट विकास, विश्वास और विजन का है दस्तावेज- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा का वर्ष 2026-27 का बजट विकास, विश्वास और विजन का है दस्तावेज- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 2 मार्च – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 का 2 लाख 23 हजार 658 करोड़ 17 लाख रुपये का ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया है, जो वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान 2 लाख 2 हजार 816 करोड़ 66 लाख रुपये से 10.28 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में यह उनका दूसरा बजट है और यह बजट प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। इस बजट में 12 बड़े फैसलों से हर वर्ग को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया है, खासकर महिला, युवा, खिलाड़ी, किसान, उद्यमियों का ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री आज हरियाणा विधानसभा में राज्य का बजट प्रस्तुत करने के बाद प्रैसवार्ता को संबोधित कर रहे थे...
पंजाब गुरुओं की धरती, तप-त्याग और बलिदान की भूमि है:  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पंजाब गुरुओं की धरती, तप-त्याग और बलिदान की भूमि है:  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 1 मार्च- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंजाब के गुरदासपुर जिले के दीनानगर में सैनी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब गुरुओं की धरती है, यह तप, त्याग और बलिदान की भूमि है। उन्होंने कहा कि विभाजन की वेदना झेलने के बावजूद यहां के लोगों ने कभी निराशा को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और आत्मविश्वास को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब विधानसभा का आगामी चुनाव केवल सरकार बदलने का चुनाव नहीं है, यह चुनाव पंजाब की राजनीतिक दिशा को बदलने, समाज को सम्मान दिलाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि इस पावन भूमि पर आकर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उपस्थित जनसमूह को नमन करते हुए उन्होंने आह्वान किया कि सभी को मिलकर पंजाब को फिर से विकास के पथ पर अग्रणी राज्य बनाना है। ...
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 01 मार्च- हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को पलवल के सेक्टर-2 स्थित हुड्डा चौक पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो न केवल पलवल बल्कि पूरा हरियाणा हरित एवं स्वच्छ बन सकता है। उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से बढ़-चढक़र इस अभियान में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान श्री गौतम ने पलवल के सेक्टर-2&...
गौ सेवा से सशक्त होगी संस्कृति और समाज की एकता-डॉ. अरविंद शर्मा

गौ सेवा से सशक्त होगी संस्कृति और समाज की एकता-डॉ. अरविंद शर्मा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 01 मार्च- हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण की सुदृढ़ आधारशिला है। गौ माता की सेवा अपने सगे माता-पिता की सेवा के समान है और इससे प्राप्त आशीर्वाद समाज व राष्ट्र दोनों को समृद्ध और समर्थ बनाता है। सनातन संस्कृति में गौ माता को 33 करोड़ देवी-देवताओं का स्थान प्राप्त है, इसलिए गौ सेवा से बढक़र कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता।   वे भटगांव स्थित गौशाला के 126वें वार्षिकोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने गौशाला के विकास और व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु 11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। डॉ. शर्मा ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि वर्ष 1995-96 ...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर जताई चिंता

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर जताई चिंता

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 26 फरवरी -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को हरियाणा विधानसभा में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग पर गहरी चिंता व्यक्त की और इसके उपयोग को कम करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक को बंद करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है, इसलिए हम सभी जनप्रतिनिधियों को आमजन को इसके बारे में जागरूक करना होगा कि प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि प्लास्टिक के उपयोग से कैंसर जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री ने सदन के माध्यम से सभी सदस्यों से आग्रह किया कि इस विषय पर हम सभी को आगे बढ़कर काम करना चाहिए और इसके लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।...
हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही मजबूत, 10 जिला अस्पताल अपग्रेड कर जनता को समर्पित – मुख्यमंत्री

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही मजबूत, 10 जिला अस्पताल अपग्रेड कर जनता को समर्पित – मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 26 फरवरी -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। इस दिशा में जिला स्तर के अस्पतालों को सीटी स्कैन, एमआरआई, डिजिटल एक्सरे इत्यादि सभी सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। ऐसे 10 अस्पतालों को जनता को समर्पित किया जा चुका है। अन्य अपस्तालों को भी अपग्रेड किया जा रहा है। मुख्यमंत्री वीरवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान बोल रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार द्वारा जिला स्तर के अस्पतालों को अपग्रेड करने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। इन अस्पतालों में आधुनिक लैब, सीटी स्कैन, एमआरआई, डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड तथा प्राइवेट वार्ड जैसी सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है।...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार फसल नुकसान पर किसानों को दे रही मुआवजा – मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार फसल नुकसान पर किसानों को दे रही मुआवजा – मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 26 फरवरी -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह पहली सरकार है जो प्राकृतिक आपदा से फसल खराब होने पर प्रभावित किसानों को शत-प्रतिशत मुआवजा किसान के खातों में पहुंचाने का काम किया है। उसी तर्ज पर राज्य सरकार भी किसानों को मुआवजा प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में वीरवार को प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्री बलराम दांगी द्वारा मुआवजे के संबंध में पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार ने महम विधानसभा क्षेत्र के गांवों के किसानों को लगभग साढ़े 6 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर वितरित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में पटवारी गांव में जाकर चौपाल पर बैठ जाता था और कुछ किसानों का नाम लिख लेता था...