लोक निर्माण विभाग की बैठक: मंत्री रणबीर गंगवा ने दिए कड़े निर्देश
चंडीगढ़, 4 सितम्बर-- हरियाणा में हाल ही लगातार हुई बारिश से प्रभावित हुई सड़कों की मरम्मत और क्षतिग्रस्त सड़कों पर किसी प्रकार से हादसा ना हो, इसे लेकर लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने विभाग के अधिकारियों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए हैं। श्री गंगवा ने कहा कि सड़क पर गहरे गड्ढे होने से हादसों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए उन्हें तुरंत भरवाने का काम किया जाए। जिन स्थानों पर तुरंत मरम्मत संभव न हो, वहां पहले चेतावनी के साइन बोर्ड लगाए जाएं ताकि किसी भी जान-माल की हानि से बचा जा सके।
चंडीगढ़ स्थित सचिवालय के कार्यालय में मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने लोक निर्माण विभाग की आपातकालीन बैठक लेते हुए प्रदेश से गुजरने वाली तमाम सड़कों पर मौजूदा परिस्थितियों बारे रिपोर्ट ली।
बैठक में यह भी चर्चा हुई कि किन जिलों में पुल और सड़कों पर बारिश का असर अधिक पड़ा है। जिलावार रिपोर...