कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का 4 अधिकारियों पर एक्शन
चंडीगढ़,29 जुलाई-हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा द्वारा बहादुरगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह के औचक निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर 4 अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।
कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने बहादुरगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के विश्राम गृह का जब औचक निरीक्षण किया था तो मौके पर गंदगी के अलावा वीआईपी कमरों में दीमक जैसी गंभीर खामियां पाई गईं। मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने इस लापरवाही को गंभीरता से लिया और एसडीई श्री राजेश तंवर जो बहादुरगढ़ में अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे, और जेई श्री मोहित चौहान के खिलाफ हरियाणा सिविल सेवा (पीएंडए) नियम 2016 के तहत चार्जशीट करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, एसडीई श्री मुकेश शर्मा सीडीसी, जिन्होंने 24 जुलाई 2025 को कार्यभार संभाला था,...