नया राष्ट्रीय अनुसंधान एवं विकास कोष उच्च जोखिम, उच्च प्रभाव वाले गहन तकनीकी नवाचार के लिए अवसर देगा : डॉ. जितेंद्र सिंह
चंडीगढ़, 7 दिसंबर - केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, तथा परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने चार दिवसीय भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) में कहा कि भारत एक पारंपरिक अर्थव्यवस्था से नवाचार-संचालित राष्ट्र बनने के निर्णायक चरण में पहुंच चुका है और अब प्रौद्योगिकी-संचालित विकास में वैश्विक रुझानों का अनुसरण करने के बजाय उन्हें आकार दे रहा है।
आईआईएसएफ में एक विशेष फायरसाइड चैट के दौरान उन्होंने ने कहा कि पिछले दशक में भारत के वैज्ञानिक सोच, नीतिगत दिशा और शासन के दृष्टिकोण में एक मौलिक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि भारत का आर्थिक विकास अब पूर्ण रूप से विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और नवाचार द्वारा संचालित है और वैश्व...








