मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई स्थानीय निकायों की हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक
चंडीगढ़, 9 दिसंबर -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी (स्थानीय निकाय) की बैठक में स्थानीय निकाय विभाग के 22 एजेण्डे रखे गए। इनमें से लगभग 157 करोड़ रुपए से अधिक के 18 कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। इस बैठक में लगभग 7 करोड़ 91 लाख रुपए की राशि की बचत हुई।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 11 नगरपालिका व नगरपरिषदों में घर-घर कूड़ा उठाकर साफ एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए 13 करोड़ 70 लाख रुपए की राशि के कार्यों को मंजूरी प्रदान की। इनमें पानीपत में सीवरेज लाईन को नवीनतम तकनीक से साफ करने के साथ ही अवरूद्ध पाईप लाइन को बेहतर बनाने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत कूड़े का सही निस्पादन करने और सफ...








