प्रदेश की ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यो को योजनाबद्ध तरीके से समय पर करे पूरा- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चण्डीगढ़, 4 अक्तूबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यो को योजनाबद्ध तरीके से तय समय सीमा में पूरा किया जाए। साथ ही, जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ धरातल पर हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए अधिकारी हर 15 दिन में विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा करना भी सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज यहां विकास एवं पंचायत विभाग और ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं को लेकर एडीसी, जिला परिषद के सीईओ, डीडीपीओ और पंचायती राज के कार्यकारी अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार भी उपस्थित रहे।
श्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि 500 वर्ग गज तक की शामलात भूमि पर अनाधिकृत रूप से निर्मित मकानों का नियमिती...








