ईवीएम पर कांग्रेस का भ्रम फैलाना गलत – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 13 अगस्त -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में 10 ऐसी सीटें हैं, जहां 100 वोटों से लेकर 1000 वोटों तक के अंतर से कांग्रेस चुनाव जीती है। अगर ईवीएम कोई गड़बड़ी होती तो कांग्रेस ये सीटें नहीं जीत पाती। इस बात को लेकर जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए। कांग्रेसी अपने नेता राहुल गांधी को समझाएं और उनका इलाज करवाएं, नहीं तो झूठ का कोई इलाज नहीं है।
मुख्यमंत्री बुधवार को कुरुक्षेत्र में तिरंगा यात्रा के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर भी मौजूद रहे।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब भी देश या प्रदेश में चुनाव का परिणाम आता, तभी कांग्रेस ईवीएम को दोषी ठहराती रही। यही नहीं, इस बार के चुनाव...








