श्रद्धालुओं की आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का केंद्र है प्रयागराज माघ मेला – गौरव गौतम
चण्डीगढ़, 13 जनवरी - हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने श्रद्धालुओं की मांग को पूरा करते हुए मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 15 फरवरी महाशिवरात्रि के पावन पर्व तक आयोजित किए जा रहे माघ मेला के लिए पलवल से प्रयागराज तक स्पेशल बस को पलवल बस स्टैंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
श्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल से प्रयागराज तक सीधी बस सुविधा मिलने से श्रद्धालुओं को लाभ होगा और वे बिना किसी परेशानी के माघ मेला दर्शन और स्नान का लाभ उठा सकेंगे। प्रयागराज में 15 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे माघ मेला के दौरान कई प्रमुख स्नान पर्व और धार्मिक आयोजन होंगे। उन्होंने कहा कि माघ मेला सदियों से श्रद्धालुओं की आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का केंद्र रहा है।
खेल राज्य मंत्री ने माघ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक...








