डायएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) की पाई गई अधिकता “प्लानोंकुफ़ डी” खांसी की सिरप में – स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने तत्काल बिक्री व उपयोग पर लगाई रोक
चंडीगढ़, 8 नवम्बर:-हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने राज्यवासियों से अपील की है कि वे प्लानोंकुफ़ डी कफ सिरप का उपयोग न करें, क्योंकि इस दवा में डायएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) नामक रासायनिक की मात्रा तय सीमा से ज्यादा पाई गई है, जो मानव शरीर के लिए अत्यंत विषैली और घातक सिद्ध हो सकती है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि CDSCO (केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन), गुवाहाटी से प्राप्त आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार उक्त सिरप के कुछ बैचों में डायएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) की मात्रा अनुमेय सीमा से अधिक पाई गई है। यह रासायनिक तत्व गंभीर स्वास्थ्य हानि पहुँचाने वाला है, जिससे गुर्दों की विफलता , तंत्रिका तंत्र में विकार (Neurological complications) और यहां तक कि मृत्यु तक की संभावना उत्पन्न हो सकती है, विशेष रूप से बच्चों म...








