पारदर्शिता, सरलता और तकनीक के संग आगे बढ़ता हरियाणा : विपुल गोयल
चंडीगढ़, 11 नवंबर— हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंध मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा बताया कि पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली हरियाणा सरकार की एक ऐसी दूरदर्शी पहल है जो समय और संसाधनों की बचत करते हुए रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल सुरक्षित और पारदर्शी बनाती है। यह कदम हरियाणा को एक डिजिटल और विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक और सशक्त प्रयास है। हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि हर सेवा डिजिटल माध्यम से लोगों तक पहुंचे यही आधुनिक आत्मनिर्भर और विकसित हरियाणा की परिकल्पना है।
श्री विपुल गोयल आज यहां हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा भी उपस्थित रही।
बैठक में विभागीय अधिकारियों ने राजस्व मंत्री को प्रणाली के कार्यान्वयन की वर्तमान स्थिति, ...








