शहरी स्वास्थ्य मिशन ला रहा है शहरी गरीबों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव : आरती सिंह राव
चंडीगढ़, 17 नवंबर - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि "शहरी स्वास्थ्य मिशन" द्वारा शुरू की गई 12 प्रकार की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवायें शहरी क्षेत्र के गरीबों के जीवन में व्यापक बदलाव ला रही हैं।
उन्होंने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में अब 107 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHCs) और 165 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (UAAMs) कार्यरत हैं। सरकार का प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति गरीबी या निवास परिवर्तन करने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मिशन की प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रूप में अपग्रेड किया गया है। अब इनमें शहरी गरीब ...








