हरियाणा की खेल नीति देश में सर्वश्रेष्ठ, खेल आधारभूत ढांचे के कायाकल्प की बनाई व्यापक कार्ययोजना-खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम
चंडीगढ़, 28 नवंबर- हरियाणा के खेल राज्यमंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति आज पूरे देश में एक मॉडल के रूप में स्थापित हो चुकी है। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, सुरक्षित खेल मैदान और उत्कृष्ट उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हाल ही में प्रदेश में दो खिलाड़ियों की मृत्यु की दर्दनाक घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी कोई भी अप्रिय स्थिति न हो, इसके लिए खेल विभाग ने कठोर और ठोस कदम उठाए हैं।
खेल मंत्री आज पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में खेल स्टेडियमों और मैदानों की मरम्मत, उन्नयन व पुनर्विकास के लिए 114 करोड़ रुपये की राशि विशेष पहले ही जारी की जा चुक...








