हरियाणा में वर्ष 2025 में एनडीपीएस मामलों के रिकॉर्ड 3,738 केस दर्ज
चंडीगढ़, 10 जनवरी – नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए हरियाणा में वर्ष 2025 के दौरान एनडीपीएस अधिनियम के तहत रिकॉर्ड 3,738 एफआईआर दर्ज की गईं और 6,801 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह अब तक का राज्य का सबसे सख्त और व्यापक मादक पदार्थ विरोधी अभियान है।
यह जानकारी गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने आज यहां साझा की।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2020 से 2025 के बीच राज्य में एनडीपीएस अधिनियम के तहत कुल 20,519 एफआईआर दर्ज हुईं और 35,207 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बीते छह वर्षों में लगातार तेज हुई इस कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों को कड़ा संदेश दिया है।
गिरफ्तारियों में कई राज्यों के आरोपी शामिल रहे। सबसे अधिक उत्तर प्रदेश से ...








