Saturday, May 24Malwa News
Shadow

रमा महाराज जी की भागवत कथा 30 मार्च से 5 अप्रेल तक हसनपुर लुहारी उत्तरप्रदेश में

शामली, 28 मार्च (नरेंद्र नागी) हसनपुर लुहारी(नया बांस मुहल्ला खेड़ा समीप) ब्लाक थानाभवन जिला-शामली उत्तरप्रदेश में नवरात्रि के पावन अवसर पर 30 मार्च से 5 अप्रेल तक श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा हैं| सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने विज्ञप्ति माध्यम से बताया की अंबाला शहर हरियाणा की पूज्या साध्वी रमा शास्त्री जी महाराज संगीतमयी भागवत कथा का रसपान करायेंगी!कथा के पूर्व 30 मार्च को प्रात: 10 बजे कथा स्थल से कलश व भागवत भगवान की शोभायात्रा निकाली जायेगी|उक्त कथा नित्य दोपहर बाद 3 बजे से सायं 6 बजे तक चलेगी|कथा सहयोगी साध्वी कोमल महाराज व ब्रह्मचारी श्री मुन्ना शुक्ला पाठ व जाप करेंगे|
भागवत समापन अवसर पर श्री कबीर जन कल्याण सेवाश्रम अंबाला के आचार्य सनातन चैतन्य जी महाराज व सहारनपुर के श्रीराम कथा व्यास महंत गुरु मिलन शास्त्री जी महाराज पधार कर मंच से भक्तों को संबोधित करेंगे !
कथा के यजमान मनोरथी गुरुभक्त सुभाष सैनी,चैनसिंह,अमरसिंह व राणासिंह ने भक्तों से अधिकाधिक संख्या में पधार कर भागवत की कथा श्रवण करने की अपील की हैं!

Basmati Rice Advertisment