
मंडी, 14 मई। जिला परिषद के वार्ड 7-स्योग, 8-कटौला, 30-सरयाणा और 31-कोटली के लिए नामांकन वापसी के पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। यह जानकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी रुपिंदर कौर ने दी। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार 15 मई को सायं 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि वार्ड 7-स्योग से सुरेन्द्र, गिरीश ठाकुर, रूपेन्द्र, धर्मपाल, श्यामलाल, वीरेन्द्र कुमार और हेम सिंह उम्मीदवार हैं। वार्ड 8-कटौला से शेर सिंह, शुभम शर्मा, मुनीश कुमार, दीपक कुमार शर्मा, हरि सिंह, प्रेम सिंह और संगीत चौहान चुनाव मैदान में हैं।
इसी प्रकार वार्ड 30-सदयाणा से लाभ सिंह, राकेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार और परस राम तथा वार्ड 31-कोटली से हेम लता और चम्पा ठाकुर उम्मीदवार हैं।