Sunday, February 22Malwa News
Shadow

राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे अनदेखे नायकों को पहचान दिलाने का सशक्त मंच है मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात- कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

चंडीगढ़, 22 फ़रवरी–हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने आज हिसार में मील गेट पर लोगों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना।

इस अवसर पर मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के कोने-कोने में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करता है। यह कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के उन अनदेखे नायकों को पहचान दिलाने का सशक्त मंच है, जो चुपचाप राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचार स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा नवाचार, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जन-जागरूकता बढ़ाते हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह प्रयास देशवासियों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है और नागरिकों को राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।