सरकार किसानों के हित में कर रही कार्य – श्याम सिंह राणा
चंडीगढ़, 21 फरवरी— हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि यह इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर एक्सपो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक सशक्त कदम है। जिस तीव्र गति से सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही हैं, भारत 2047 से पहले ही विकसित राष्ट्र बन जाएगा। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर एक्सपो में विभिन्न राज्यों और संस्थानों द्वारा लगाई गई स्टॉलें किसानों को नवीनतम तकनीक से रूबरू करा रही हैं, जितनी जानकारी बढ़ेगी, किसान उतना ही उन्नत और समृद्ध होगा।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा शनिवार को करनाल में आयोजित तीन दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर एक्सपो एवं राइस एंड ग्रेन एक्सपो के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक्सपो में विभिन्न राज्यों, व...








