आईटीआई, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री योग्यता वाले युवा वर्क्स कॉन्ट्रैक्टर के रूप में कर सकेंगे काम – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 17 जुलाई - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने आईटीआई, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री धारक बेरोजगार शिक्षित युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें वर्क्स कॉन्ट्रैक्टर के रूप में कार्य करने के लिए सक्षम बनाने हेतु एक नई योजना ‘हरियाणा कॉन्ट्रैक्टर सक्षम युवा योजना’ शुरू की है। निर्धारित प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, इन युवाओं को हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल (एचईडब्ल्यूपी) पर सूचीबद्ध किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज यहां हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल (एचईडब्ल्यूपी) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
90-दिवसीय प्रशिक्षण के बाद युवाओं को एचईडब्ल्यूपी पर किया जाएगा सूचीबद्ध
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें। उन्...








