किसानों को नहीं आने दी जाएगी खाद की दिक्कत: श्याम सिंह राणा
चंडीगढ़,16 जुलाई --हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार हमेशा किसान हितैषी रही है और उनका भी यही प्रयास रहा है कि किसानों को खाद इत्यादि में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। वे आज यमुनानगर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि वे किसानों से बातचीत करते रहते हैं और जहां पर खाद आदि की जरूरत होती है तो वे प्रशासन के अधिकारियों को किसानों के लिए उपलब्ध करवाने के निर्देश भी देते रहते हैं। प्रदेश में वर्तमान में खाद की कोई कमी नहीं है।
श्री राणा ने बताया कि डीएपी खाद विदेश से आयात किया जाता है और प्रतिदिन ट्रेन के माध्यम से प्रदेश में विभिन्न जिलों में डीएपी के साथ-साथ यूरिया खाद वितरित किया जाता है। उन्होंने बताया कि खाद की डिमांड को देखते हुए सोसाइटियों एवं प्राइवेट खाद एजेंसियों पर खाद का स्टॉक भी रखना प...







